फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Pradhans demanded extension of tenure and submitted memorandum.

Sant Kabir Nagar News: प्रधानों ने की कार्यकाल बढ़ाने की मांग, सौंपा ज्ञापन

Mon, 20 Apr 2026 10:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Pradhans demanded extension of tenure and submitted memorandum.
पौली ब्लाक मुख्यालय पर ज्ञापन सौंपते प्रधान
रोसयाबाजार। पौली ब्लॉक क्षेत्र के प्रधानों की सोमवार को विकास खंड सभागार में एक बैठक हुई। इसमें पंचायत चुनाव, प्रशासनिक व्यवस्था और प्रधानों के अधिकारों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

प्रधानों ने कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन वरिष्ठ लिपिक विश्वविजय पांडेय और चंदन सिंह को सौंपा। प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष आद्या प्रसाद यादव ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग समय पर पंचायत चुनाव कराता है, तो ग्राम प्रधान संगठन इसका स्वागत करेगा।
विज्ञापन

वहीं, यदि किसी कारणवश चुनाव प्रक्रिया स्थगित होती है, तो ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त करने के बजाय वर्तमान ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाए। कहा कि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि हैं, ऐसे में उनकी जगह अधिकारियों या कर्मचारियों को प्रशासक बनाना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने इसे व्यवस्था का उल्लंघन बताते हुए सरकार से जनप्रतिनिधियों के अधिकारों का सम्मान करने की मांग की। वहीं ब्लॉक उपाध्यक्ष प्रतिनिधि गुलाब ने कहा कि प्रशासक व्यवस्था से ग्रामीण विकास प्रभावित होता है और जनता की भागीदारी कम हो जाती है।
इस मौके पर मुकेश कुमार, देवेंद्र यादव, रमेश कुमार, राहुल ,अताउलहक,सोनू तिवारी, गुलाब चंद, कृष्ण चन्द्र यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed