फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   prabha devi seva samiti director arrest

50 लाख की शराब मामले में गोदाम मालिक भेजे गए जेल

Fri, 10 Jan 2020 09:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
prabha devi seva samiti director arrest
वैभव चतुर्वेदी के मडिकल के दौरान खलीलाबाद सीएचसी में लगी लोगो की भीड़। - फोटो : KHALILABAD
50 लाख की शराब मामले में गोदाम मालिक भेजे गए जेल
विज्ञापन

एक दिसंबर को इंडस्ट्रियल एरिया खलीलाबाद से पकड़ी गई थी हरियाणा निर्मित 50 लाख की शराब
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। एक माह पूर्व इंडस्ट्रियल एरिया खलीलाबाद से पकड़ी गई हरियाणा निर्मित 50 लाख की शराब के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने प्लाट मालिक एवं प्रभा सेवा समिति के डॉयरेक्टर वैभव चतुर्वेदी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
एक दिसंबर 2019 को पुलिस टीम ने इंडस्ट्रियल एरिया में प्लाट संख्या ई-22 में भंडारित और एक कंटेनर व टैंकर से हरियाणा निर्मित 50 लाख रुपये की शराब बरामद की थी। पुलिस ने मौके से छह आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा था। पूछताछ में आरोपियों ने गैंग के सरगना थाना मीरका, जनपद हिसार, हरियाणा निवासी सुरेश सोनी और सहयोगी पिंटू का नाम बताया था। विवेचना में प्रकाश में आए मकान नंबर 51, जगरामबास-24स थाना बाढ़डा जिला चरखी, दादरी, हरियाणा निवासी आरोपी विकास श्योराण उर्फ विकास चौधरी को 14 दिसंबर को पुलिस हरियाणा से गिरफ्तार कर रिमांड पर जिले में लाई थी।
विज्ञापन

एसपी ब्रजेश सिंह के मुताबिक विवेचना से सामने आया कि प्लाट संख्या ई-22 प्रभा सेवा समिति के नाम आवंटित है। प्रभा भवन मुखलिसपुर रोड, खलीलाबाद निवासी वैभव चतुर्वेदी इसके डॉयरेक्टर हैं। आरोपी विकास से पूछताछ में पता चला था कि उसने 100 रुपये के स्टॉप पेपर पर 25 हजार रुपये महीने पर 23 जुलाई 2019 को प्लाट संख्या ई-22 कोनी निवासी हरिशंकर सिंह वास्ते वैभव चतुर्वेदी से किराए पर लिया था। इस मामले में हरिशंकर को भी 15 दिसंबर को जेल भेज दिया गया था। उधर, विवेचना के दौरान प्लाट संख्या ई-22 के मालिक वैभव चतुर्वेदी का नाम भी प्रकाश में आया। उनके प्लाट का किरायानामा भी वैध नहीं है। उनकी समिति के नाम आवंटित प्लाट संख्या ई-22 में भंडारित शराब के मामले में उन्हें आरोपी बनाते हुए जेल भेज दिया गया है। दो अन्य आरोपियों सुरेश सोनी और पिंटू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया है। उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश करने वाले अपने मंसूबे में कामयाब नहीं होंगे।
वैभव चतुर्वेदी, डॉयरेक्टर, प्रभा सेवा समिति

वैभव चतुर्वेदी की फोटो

वैभव चतुर्वेदी की फोटो- फोटो : KHALILABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed