फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   power supply disturb

Sant Kabir Nagar News: चार घंटे गुल रही औद्योगिक क्षेत्र की बिजली, थमी मशीनों की चाल

Wed, 05 Jul 2023 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 05 Jul 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
power supply disturb
बिजली न रहने के कारण इंडस्ट्रीयल एरिया में बंद रही धागा की फैक्ट्री। संवाद
संतकबीरनगर। औद्योगिक क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र में तकनीकी खराबी आने से औद्योगिक क्षेत्र और बघौली फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुबह नौ से एक बजे तक करीब चार घंटे तक बाधित रही। इसकी वजह से हाईवे के उत्तर बसे मुहल्ले व 70 से अधिक गांवों में बिजली बाधित रही। औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्रियों में कामकाज बाधित हो गया। इसके साथ ही सीएचसी खलीलाबाद में बिजली गुल होने से हो रही दिक्कतों को देखते हुए जनरेटर चलाना पड़ा।
विज्ञापन

शासन का निर्देश है कि जिला मुख्यालय को 24 घंटे बिजली की आपूर्ति दी जाए। इसके साथ ही तहसील मुख्यालयों को 21 घंटे और ग्रामीण क्षेत्र को 18 घंटे बिजली आपूर्ति दिया जाना निर्धारित है। इसके बाद आपूर्ति बाधित हो रही है। बरसात के मौसम में लोकल फाल्ट की समस्या बढ़ गई है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब नौ बजे औद्योगिक क्षेत्र के फीडर में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण करीब चार घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान फीडर से जुड़े क्षेत्र के उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ी, वहीं औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्रियों में मशीनें बंद हो गईं, जिससे उत्पादन प्रभावित हुआ। इसके साथ ही खलीलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वतंत्र फीडर स्थापित किया गया है, ताकि मरीजों, तीमारदारों व स्वास्थ्य कर्मियों को 24 घंटे बिजली मिल सके, लेकिन इस फीडर को भी वर्तमान में औद्योगिक क्षेत्र से जोड़ दिया गया है। इसके कारण मरीजों, तीमारदारों व स्वास्थ्य कर्मियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड में पंखा बंद होने से मरीज परेशान रहे। इधर बारिश के कारण बघौली और मगहर कताई मिल फीडर से जुड़े क्षेत्रों में भी फाल्ट की समस्या रही है, जिसके कारण इससे जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रही है। शहर के उत्तरी मुहल्लों में तो अक्सर बिजली आपूर्ति ठप हो जा रही है और पंखा, कूलर बेकार हो जा रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ रहा है।
इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद पाठक ने बताया कि फीडर में गड़बड़ी के कारण करीब 25 फैक्ट्रियों में कामकाज बाधित रहा। बिजली उपभोक्ता राकेश कुमार ने कहा कि शासन के 24 घंटे बिजली आपूर्ति देने के निर्देश फेल नजर आ रहे हैं। उपभोक्ता गणेश प्रसाद ने कहा कि बिजली के तार काफी जर्जर हो चुके हैं, जिसके कारण लोकल फाल्ट हो रहा है और बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। इस पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है।
0000000000000000000000000000
उमस भरी गर्मी में पानी का संकट
बिजली ठह होने से जहां उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ रही है, वहीं पानी का संकट खड़ा हो रहा है। कई- कई घंटे बिजली गुल होने से इनवर्टर भी जवाब दे जा रहे हैं। छतों पर रखीं पानी की टंकियां सूख जा रही हैं। इससे काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। खासकर महिलाओं को भोजन बनाने में दिक्कत आ रही है।

00000000000000000000000000
औद्योगिक क्षेत्र के फीडर में तकनीकी दिक्कत आ गई थी, जिसके कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। कर्मचारियों को लगाकर गड़बड़ी दूर करा दी गई है। इसके साथ ही बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है।
-मिथिलेश कुमार, अवर अभियंता, बिजली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed