{"_id":"6a5bc121063cf87f170751e0","slug":"power-supply-disrupted-for-an-hour-and-a-half-due-to-a-fault-in-the-switchyard-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-154035-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: स्विच यार्ड में खराबी से डेढ़ घंटा बाधित रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: स्विच यार्ड में खराबी से डेढ़ घंटा बाधित रही बिजली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। नगर पंचायत क्षेत्र में सायं 4:00 बजे स्विच यार्ड में सीटी कार्य के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण डेढ़ घंटा लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। अवर अभियंता के नेतृत्व में विद्युत कर्मचारियों ने डेढ़ घंटे में मरम्मत करके नगर की विद्युत आपूर्ति बहाल कराई। इसके बाद लोगों को राहत मिली।
विद्युत वितरण खंड नगर क्षेत्र में शनिवार को करीब चार बजे अचानक विद्युत आपूर्ति बंद होने के कारण लोग गर्मी से बेहाल दिखे। कुछ देर बाद उपभोक्ताओं ने विद्युत वितरण खंड कार्यालय पर फोन कर विद्युत आपूर्ति बंद होने का कारण जानने लगे।
अवर अभियंता मनोज श्रीवास्तव विद्युत कर्मचारी की टीम लेकर स्विच यार्ड में सीटी कार्य पूर्ण कराने में जुटे रहे। डेढ़ घंटे बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हो पाई। विद्युत आपूर्ति बहाल होते ही लोगों को राहत मिली। अवर अभियंता मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि स्विच यार्ड में दिक्कत आने के कारण विद्युत आपूर्ति बंद हो गई थी, जिसे दुरुस्त करते हुए नगर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति को बहाल कर दिया गया है।