फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Power cuts increase as festivals pass, leaving consumers worried

Sant Kabir Nagar News: त्योहार बीतते ही बढ़ गई बिजली कटौती, उपभोक्ता परेशान

Mon, 03 Nov 2025 11:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Power cuts increase as festivals pass, leaving consumers worried
शहर के बाईपास के पास लगा अतिरिक्त ट्रांसफार्मर-संवाद
संतकबीरनगर। त्योहारों में उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति की सुविधा मिली लेकिन त्योहार बीतते ही बिजली आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो गई है। बिजली कटौती से उपभोक्ताओं की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार ट्रिपिंग और लोकल फाल्ट की समस्या भी बनी हुई है। सुबह ही बिजली गुल हो जाने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

दीपावली और छठ त्योहार के दौरान उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना नहीं करना पड़ा लेकिन अब उपभोक्ता बिजली कटौती से परेशान हो गए हैं। शहर से लेकर देहात तक बिजली की कटौती ने उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी है। शहर की स्थिति यह है कि बार-बार ट्रिपिंग और लोकल फाल्ट की समस्या बनी हुई है। शहर में सिर्फ ढाई घंटे बिजली कटौती के निर्देश हैं लेकिन छह से सात घंटे कटौती की जा रही है। सुबह के समय पांच बजे बिजली गुल होने की वजह से नियमित दिनचर्या के लिए लोगों को पानी के संकट से जूझना पड़ रहा है। बच्चों को स्कूल और अभिभावकों को काम पर जाने में दे हो रही है।
विज्ञापन

शहर के बरई टोला में ट्रांसफार्मर में खराबी आने के बाद मोबाइल ट्रांसफार्मर से आपूर्ति बहाल की गई है। शहर के उपभोक्ता काशी प्रसाद, संतोष कुमार व अन्य ने बताया कि त्योहार बीतने के बाद कटौती बढ़ने से काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। बार-बार बिजली कट रही है और लोकल फाल्ट की समस्या भी बनी हुई है। उपभोक्ता धर्मेंद्र कुमार, महेशानंद व अन्य ने बताया कि त्योहार बीतने के बाद कटौती बढ़ गई है। साथ ही लोकल फाल्ट की समस्या झेलनी पड़ रही है। लोगों ने बिजली आपूर्ति में सुधार की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जहां पर भी लोकल फाल्ट की समस्या आ रही है वहां कर्मियों को भेजकर तत्काल ठीक कराया जा रहा है।
-राजेश कुमार, एक्सईएन विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed