फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Possibility of triangular fight between SP-BSP and BJP

Sant Kabir Nagar News: सपा-बसपा और भाजपा के बीच त्रिकोणीय लड़ाई के आसार

Thu, 09 May 2024 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Possibility of triangular fight between SP-BSP and BJP
संसदीय क्षेत्र 62- संतकबीरनगर-निर्दलीय बिगाड़ सकते हैं प्रमुख दलों के प्रत्याशियों का समीकरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर।
लोकसभा क्षेत्र 62 संतकबीरनगर के लिए बृहस्पतिवार को नामांकन वापसी का अंतिम दिन था। इसके बाद अब मैदान में 11 उम्मीदवार ही रह गए हैं। अब जो समीकरण उभर रहे हैं, उनके मुताबिक प्रमुख संघर्ष सपा-कांग्रेस गठबंधन, बसपा और भाजपा के बीच दिख रहा है। हालांकि निर्दलीय भी दमदारी से चुनाव लड़ रहे हैं, जो प्रमुख दलों के प्रत्याशियों का समीकरण बिगाड़ सकते हैं।
पांच विधान सभा क्षेत्रों में बंटी संतकबीरनगर लोकसभा सीट पर जहां भाजपा के प्रवीण कुमार निषाद प्रत्याशी हैं, वहीं इंडिया गठबंधन से सपा के लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद ताल ठोक रहे हैं, जबकि बसपा के नदीम अशरफ चुनाव को त्रिकोणीय बना रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी को जहां ब्राह्मण, क्षत्रिय सहित अपने परम्परागत वोटों पर भरोसा है वहीं इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद का यादव, मुस्लिम और अन्य छोटी जातियों के वोटों पर नजर है। बसपा के नदीम अशरफ को अपने परम्परागत वोटों के साथ मुस्लिम मतों पर भरोसा है। सपा और भाजपा ने निषाद जाति के उम्मीदवार को प्रत्याशी बनाया है, जिससे इस वोट में बिखराव होने की संभावना है। साथ ही अगर सपा के परंपरागत वोट माने जाने वाले मुस्लिम वोट बैंक में अगर बिखराव हुआ तो इसका फायदा बसपा को भी हो सकता है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ सर्वजन आवाज पार्टी के प्रत्याशी राजेंद्र यादव उर्फ कर्नल साहब इससे पहले भी चुनाव में भाग्य आजमा चुके हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उन्होंने 6877 मत प्राप्त किया था। एक बार फिर वह चुनाव मैंदान में हैं। यादव समाज से होने के कारण यह सपा प्रत्याशी को नुकसान पहुंचा सकते हैं, जबकि आनंद कुमार गौतम भी पिछले चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में रहे और इन्हें 3968 मत प्राप्त हुए थे। हालांकि अभी चुनाव चिह्न का आवंटन हुआ है, जब राजनेताओं के दौरे होंगे तब सही तस्वीर उभर कर सामने आ सकती है। फिलहाल सभी प्रत्याशी अपने-अपने जीत का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed