फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Poly house will be built with Rs 67 lakhs, proposal sent to government

Sant Kabir Nagar News: 67 लाख से बनेगा पॉली हाउस, शासन को भेजा प्रस्ताव

Wed, 13 Nov 2024 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Poly house will be built with Rs 67 lakhs, proposal sent to government
संतकबीरनगर। एग्रो टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए नेचुरली वेंटलेटेड पाॅली हाउस का निर्माण होगा। इस पर 67 लाख रुपये खर्च होंगे। प्रशासन ने इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया गया है। इसके अंतर्गत अमरूद के बाग, गुलाब बाड़ी सहित कृषि उत्पादन के कार्य होंगे। किसानों को बाजार भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसका निर्माण बखिरा पक्षी बिहार में कराया जाएगा। इससे जहां पर्यटक आकर्षित होंगे, वहीं किसानों की आमदनी भी बढ़ेगी। बखिरा पक्षी विहार को पर्यटन के दृष्टिकोण से विकसित करने के लिए प्रशासन ने गंभीर प्रयास शुरू किए हैं। इसी कड़ी में यहां पर एग्रो टूजिज्म को बढ़ावा देने के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं। इसके तहत नेचुरली वेटींलेटेड पॉली हाउस बनाने की योजना है। इसके अंतर्गत अमरूद के बाग, गुलाब बाड़ी को बढ़ावा देने और एग्रो टूजिज्म तकनीकी हस्तांतरण ट्रेनिंग सेंटर, प्लाट क्लीनिक सह पौध संरक्षण केंद्र, मिलेट पार्लर, स्थानीय कृषि उत्पाद ब्रिकी केंद्र व रेसिपी सेंटर का विकास किया जाएगा।
विज्ञापन

यहां स्थानीय कृषक अपने उत्पाद एवं स्थानीय भोजन को आने वाले पर्यटकों को उपलब्ध कराते हुए लाभान्वित किया जाएगा। इसका प्रस्ताव तैयार कर प्रशासन ने शासन को भेज दिया है। इस पर कुल 67 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed