फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Polluted water will not enter rivers and reservoirs... preparations to stop it begin

Sant Kabir Nagar News: नदियों और जलाशयों में नहीं जाएगा प्रदूषित जल... रोकने की तैयारी शुरू

Mon, 21 Oct 2024 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 21 Oct 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Polluted water will not enter rivers and reservoirs... preparations to stop it begin
- बखिरा झील और आमी नदी में गिराया जा रहा गंदा पानी
विज्ञापन

- बखिरा, बरईपार और बंडा नाला पर बनाया जाएगा चैंबर
- पानी को फिल्टर कर झील में गिराया जाएगा

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बखिरा झील व आमी नदी में प्रदूषित पानी गिराया जा रहा है। इसकाे रोकने के लिए प्रशासन ने पहल की है। इसके तहत बखिरा क्षेत्र में तीन नालों के गंदा पानी झील में गिरने से रोकने के लिए टैपिंग का कार्य होगा। साथ ही खलीलाबाद और मगहर के लिए भी कार्ययोजना तैयार हो रही है। इससे आमी नदी और बखिरा झील में प्रदूषित जल नहीं गिरेगा। जिससे पर्यटकों का रूझान इस तरफ बढ़ेगा।
बखिरा झील में वर्तमान में नगर पंचायत सहित विभिन्न नालों का गंदा पानी सीधे जा रहा है। इससे झील का पानी प्रदूषित हो रहा है, जिससे जलीय जीवों और पशुओं पर असर पड़ रहा । इससे आसपास के किसानों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसे देखते हुए प्रशासन ने बखिरा झील में गिरने वाले तीन नालों के टैपिंग की कार्ययोजना तैयार की है। इसमें बखिरा नाला, बरईपार नाला और बंडा नाला शामिल हैं। नालों पर चैंबर बनाया जाएगा और पानी को फिल्टर कर झील में गिराया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा खलीलाबाद नगर पालिका और मगहर नगर पंचायत से निकलने वाले नालों का पानी आमी नदी में जाता है। इससे आमी प्रदूषित हो रही है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। वैसे भी आमी नदी के किनारे संतकबीर परिनिर्वाण स्थली पर बड़ी संख्या में पर्यटक और संत कबीर के अनुवायी आते हैं। प्रदूषित जल गिरने से यह पानी स्नान के लिए ठीक नहीं है। ऐसे में अब नालों के पानी को सीधे गिरने से रोकने के लिए भी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके तहत सीवेज ट्रीटमेन्ट संयंत्र स्थापना किए जाएंगे। पिछले दिनों डीएम ने नगर पालिका व पंचायत के अधिकारियों के साथ बैठक कर नालों का गंदा पानी सीधे जलाशयों व नदियों में गिरने से रोकने के लिए कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए थे, जिस पर अमल करते हुए कार्ययोजना तैयार की जा रही है।


नदियों और जलाशयों में नालों का गंदा पानी सीधे न गिरे इसके लिए कदम उठाए जा रहे हैं। बखिरा क्षेत्र के तीन नालों पर टैपिंग के कार्य कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही आमी नदी के पानी को स्वच्छ रखने के लिए भी कदम उठाए जाएंगे।
- महेंद्र सिंह तंवर,
डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed