फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Polling on the soil of Saint Kabir, Keshav

लोकसभा चुनाव जीतेगी भाजपा, मोदी फिर बनेंगे पीएम : केशव

Sun, 04 Nov 2018 11:20 PM IST
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Updated Sun, 04 Nov 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
Polling on the soil of Saint Kabir, Keshav
लोकसभा चुनाव जीतेगी भाजपा, मोदी फिर बनेंगे पीएम- केशव - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि केंद्र सरकार अपने कार्यों के दम पर लोकसभा चुनाव में उतरेगी। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। उनके बल पर चुनाव में जीत हासिल होगी। नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बनेंगे। कार्यकर्ता क्षेत्र में लोगों को सरकार की उपलब्धियां बताएं। वे रविवार दोपहर खलीलाबाद कस्बे के एक होटल में भाजपा चुनाव संचालन समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


मौर्या ने पार्टी पदाधिकारियों को चुनाव में जीत के लिए पूरी मेहनत करने का सुझाव देते हुए कहा कि सरकार लोगों की उम्मीद पर खरी उतरी है। विपक्ष के दुष्प्रचार का जवाब देने के लिए कार्यकर्ताओं को लोगों के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियां बतानी होंगी। इस दौरान पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल ने कहा कि विपक्षी दल हताश हैं। जनता को भाजपा सरकारों पर विश्वास है। कार्यकर्ता ही इस विश्वास को वोट में तब्दील कर सकते हैं। इससे पहले कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे उप मुख्यमंत्री का सांसद शरद त्रिपाठी, सदर विधायक दिग्विजय नारायण, विधायक मेंहदावल राकेश सिंह बघेल तथा विधायक धनघटा श्रीराम चौहान, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला, जिलाध्यक्ष सेतवान राय, संजीव राय, खलीलाबाद नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, मगहर नगर पंचायत अध्यक्ष संगीता वर्मा आदि ने स्वागत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed