{"_id":"64739673f76f6a8984042c29","slug":"political-news-news-khalilabad-news-c-7-1-184712-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सभासद महिला की जगह उसके पति के शपथ ग्रहण मामले में लीपापोती करने में जुटा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सभासद महिला की जगह उसके पति के शपथ ग्रहण मामले में लीपापोती करने में जुटा प्रशासन
विज्ञापन
धर्मसिंहवां। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में महिला सभासद की जगह उसके पति के शपथ ग्रहण किए जाने का मामले में जब प्रशासन की जमकर किरकिरी होने लगी तो प्रशासन पूरे मामले को लेकर लीपापोती करने में जुट गया है। उप जिलाधिकारी मेंहदावल नगर पंचायत प्रशासन की जिम्मेदारी बता रहे हैं। तो वहीं अधिशासी अधिकारी इसे मानवीय भूल बताकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि महिला सभासद को तहसील में शपथ ग्रहण कराया गया, पर अब तक इसका कोई फोटो या वीडियो आधिकारिक रूप से जारी नहीं किया गया है।
महिला सभासद मोमिना की जगह उनके पति सद्दाम के शपथ लेने का फोटो एवं वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो नगर पंचायत धर्मसिंहवां के अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज का कहना था कि वहां महिला सभासद भी मौजूद थीं। उनका हस्ताक्षर शपथ पत्र पर कराया गया था, लेकिन जो वीडियो वायरल हुआ उसमें साफ दिख रहा है कि सभासद की पंक्तियों में महिलाएं एक तरफ और पुरुष दूसरी तरफ हैं।
इस नगर पंचायत में कुल छह महिलाएं सभासद के लिए निर्वाचित हुई हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पांच महिलाएं क्रमश: चमेली देवी, अर्चना अग्रहरि, किरन देवी, हाजरा व यशोदा शपथ ले रही हैं, जबकि अन्य पुरुष हैं, और पुरुष वर्ग से खींची गई तस्वीर में शपथ पत्र में देखते हुए शपथ लेने की तस्वीर दिख रही है, जिसमें महिला सभासद का पति उसी पंक्ति में शपथ पत्र पढ़ कर शपथ ले रहा है।
विज्ञापन
शपथ ग्रहण कार्यक्रम कराने की सारी जिम्मेदारी नगर पंचायत प्रशासन की होती है। पदाधिकारियों को कहां बैठना है, किस जगह शपथ लेना है, इसका बखूबी ध्यान नहीं दिया गया। इसके कारण सभासद पत्नी की जगह उसके पति ने शपथ ग्रहण कर ली। बताते चलें कि इस मामले में प्रभारी जिलाधिकारी अभिनव रंजन ने अधिशासी अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है। अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज का कहना है कि यह मानवीय भूल है।