फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   political news

Sant Kabir Nagar News: भाजपा का व्यापारी सम्मेलन आज, सफलता के लिए किया विचार विमर्श

Mon, 12 Jun 2023 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
political news
संतकबीरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के नौ वर्ष पूरा होने पर भाजपा 13 जून को व्यापारी सम्मेलन आयोजित करेगी। सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक कर सम्मेलन के आयोजन पर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि व्यापारी सम्मेलन में विधानसभा आलापुर, खजनी, मेंहदावल, धनघटा और खलीलाबाद व्यापारी भाग लेंगे। कार्यक्रम के दृष्टिगत सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। व्यापारी सम्मेलन के संयोजक बनर्जी लाल अग्रहरि ने बताया कि 13 जून को होने वाले व्यापारी सम्मेलन में बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल होंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, सांसद प्रवीण निषाद, सदर विधायक अंकुर राज तिवारी, मेंहदावल के विधायक अनिल त्रिपाठी, खजनी के विधायक श्रीराम चौहान एवं आलापुर के पूर्व विधायक त्रिवेणी राम शामिल होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि व्यापारियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास बढ़ा है। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल जज्जी, विनोद अग्रहरि, विष्णु मिश्र, मुरली जायसवाल, कन्हैया वर्मा, सत्य प्रकाश सिपाही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed