फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   poling partiya went on voting centre

रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां, ट्रैफिक पुलिस रही मुस्तैद

Wed, 02 Mar 2022 10:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 10:38 PM IST
विज्ञापन
poling partiya went on voting centre
रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां, ट्रैफिक पुलिस रही मुस्तैद
विज्ञापन

पोलिंग पार्टियों को बूथों तक पहुंचाने में हलकान रही पुलिस
सकुशल रवाना हुए मतदान कर्मी
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। बृहस्पतिवार को होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदान को लेकर पोलिंग पार्टियां बुधवार को एचआरपीजी कॉलेज से रवाना हुईं। बुधवार को एचआर पीजी कॉलेज में ईवीएम लेने के लिए मतदान कर्मियों की भीड़ जुटी रही। दिनभर गहमागहमी का माहौल रहा।
विधानसभा चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था का घेरा बनाया है। एचआर पीजी कॉलेज के प्रांगण में कार्मिकों की जुटी भीड़ से मेले जैसा दृश्य हो गया। मतदान केंद्रों के लिए पार्टियों को रवाना किए जाने के लिए अधिकारी शाम तक जूझते रहे। वहीं कार्मिकों के लिए वाहनों की व्यवस्था एआरटीओ एवं डीएसओ अपने सहयोगियों के साथ जूझते नजर आएं। दूसरी तरफ पैरामिलिट्री फोर्स को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने की व्यवस्था में पुलिस प्रशासन जुटा रहा। डीएम दिव्या मित्तल, एसपी डॉक्टर कौस्तुभ भी मॉनिटरिंग करते नजर आए। ट्रैफिक पुलिस की मुस्तैदी से जाम के झाम से लोगों को जूझना नहीं पड़ा।
विज्ञापन

शुगर मिल के कैंपस में वाहनों को खड़ा कराए जाने की व्यवस्था की गई थी। मतदान ड्यूटी में लगाए गए कार्मिकों को ड्यूटी कार्ड और ईवीएम व अन्य सामग्री उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था एचआरपीजी कॉलेज में की गई थी। एडीएम मनोज कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर पार्टियों के रवाना होने की जानकारी हासिल की। सीडीओ सुरेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में मतदान के लिए 1021 मतदेय स्थल और 1553 बूथ हैं। 1553 पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। जिसमें मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र में 544, खलीलाबाद विधानसभा में 543 और धनघटा विधानसभा क्षेत्र में 466 पोलिंग पार्टियां रवाना हुई हैं। दस प्रतिशत पोलिंग पार्टियां रिजर्व में हैं। जरूरत पड़ने पर उनकी ड्यूटी लगाई जाएगी। एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि 12 जोनल मजिस्ट्रेट, 105 सेक्टर पुलिस की ड्यूटी लगी है। सभी थानाध्यक्ष मोबाइल, सेक्टर मोबाइल, क्यूआरटी मोबाइल, कलस्टर मोबाइल, तीन एसडीएम, तीन सीओ मोबाइल, एडीएम, एएसपी मोबाइल और डीएम-एसपी की मोबाइल बूथों पर घूमेगी। शांतिपूर्ण मतदान के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। यदि मतदान में कहीं किसी तरह की कोई गड़बड़ी करने की कोशिश करेगा, तो पांच मिनट के अंदर वहां भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच जाएगी। इसके लिए संचार की भी समुचित व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा पुरुष मतदता महिला मतदाता कुल मतदाता
312-मेंहदावल 244850 212983 457864
313- खलीलाबाद 245357 212637 457995
314- धनघटा 207632 179797 387446
बिना डरे करें मतदान
डीएम दिव्या मित्तल ने मतदाताओं से कहा हैं कि भयमुक्त एवं निष्पक्ष होकर अधिक से अधिक संख्या में मताधिकार का प्रयोग करें। कोई भी वोटर मतदान करने से वंचित न रहे, इसके लिए वोटरों से अपील की गई है कि वे बूथों पर जाएं और पहले मतदान करें, उसके बाद कोई दूसरा काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed