फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   police workers hounered

Sant Kabir Nagar News: बेहतर कार्य करने वाले सम्मानित

Fri, 01 Dec 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 01 Dec 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
police workers hounered
पुलिस लाइंस परिसर में किया गया यातायात जागरूकता माह का समापन
विज्ञापन

विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों, प्रधानाचार्यों और पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनग। यातायात माह का समापन बृहस्पतिवार को पुलिस लाइंस परिसर में हुआ। इस दौरान बेहतर कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों, विद्यार्थियों व प्रधानाचार्यों को एसपी सत्यजीत गुप्त ने सम्मानित किया।
एसपी ने कहा कि एक माह तक यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को यातायात से संबंधित नियमों के बारे में जागरूक किया गया। नवंबर माह में स्कूल-काॅलेजों में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कराकर लोगों को जागरूक किया गया। शहर के विभिन्न चौराहों, तिराहों पर होर्डिंग, बैनर व पोस्टर आदि लगवाए गए। इसके साथ ही पंफलेट वितरित किए गए। वाहन चालकों को एकत्र कर यातायात संबंधी नियमों की जानकारी दी गई। उसका पालन कराने के लिए उन्हें शपथ भी दिलाई गई। उन्होंने कहा कि वाहनों के रख-रखाव के लिए हाई-बीम व लो बीम की उपयोगिता से भी अवगत कराया गया। यातायात जन जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

वाहन चालकों का जिला चिकित्सालय की चिकित्सकीय टीम से निशुल्क नेत्र परीक्षक, बीपी, कान आदि की जांच कराई गई। उन्होंने कहा कि इसमें सभी का सहयोग रहा।
उन्होंने सीओ यातायात केशवनाथ, प्रतिसार निरीक्षक रजनीकांत ओझा, प्रभारी यातायात परमहंस व यातायात के अन्य पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। इसके साथ ही एनसीसी तथा स्काउट गाइड को प्रतिभाग के लिए प्रमाण पत्र दिया। विभिन्न स्कूलों के प्रबंधक व प्रधानाचार्यो को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर एडीएम जय प्रकाश, सीओ सदर दीपांशी राठौर, एआरटीओ प्रियवंदा सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed