फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   police stopped to establish phoolan devi statue

फूलन देवी की प्रतिमा लगाने से पुलिस ने रोका

Mon, 26 Jul 2021 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
police stopped to establish phoolan devi statue
फूलन देवी की प्रतिमा लगाने से पुलिस ने रोका
विज्ञापन

मेंहदावल थाना क्षेत्र के धौरापार का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। क्षेत्र के धौरापार में फूलन देवी की प्रतिमा लगाने को लेकर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए प्रतिमा को जब्त कर लिया है। गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि धौरापार में फूलन देवी की पुण्यतिथि पर 11 फीट ऊंची प्रतिमा लगने के लिए आई थी। फिलहाल, पुलिस ने प्रतिमा को कब्जे में ले लिया है और सख्त हिदायत दी है कि बिना अनुमति के कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।

मेंहदावल थाना क्षेत्र के धौरापार में रविवार को फूलन देवी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा लगाई जानी थी। सूचना पर पहुंचे एसडीएम अजय कुमार त्रिपाठी व सीओ अंबरीश भदौरिया और एसओ जयवर्धन सिंह ने लोगों को समझाते हुए प्रतिमा को कब्जे में लिया। प्रशासन द्वारा जब्त की गई प्रतिमा की लंबाई करीब 11 फीट है। एसडीएम अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सूचना मिली थी कि मेंहदावल थाना क्षेत्र के धौरापार में प्रतिमा बगैर अनुमति के लगाई जा रही है। पुलिस ने आयोजकों से संपर्क किया तो पता चला कि किसी भी कार्यक्रम की अनुमति नहीं है। बिना अनुमति के आयोजन कराया जा रहा था, जिसको लेकर प्रतिमा को जब्त कर रखवा दिया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed