फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Police remained alert during the fourth Friday prayer of Ramadan.

Sant Kabir Nagar News: रमजान के चौथे जुमे की नमाज पर पुलिस रही मुस्तैद

Sat, 14 Mar 2026 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Police remained alert during the fourth Friday prayer of Ramadan.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों ने रमजान माह के चौथे जुमे की नमाज को लेकर मस्जिदों का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस मीडिया सेल के अनुसार पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई। संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती गई। पुलिस टीम ने लगातार पैदल गश्त कर आमजन को सुरक्षा का अहसास कराया।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नमाजियों तथा स्थानीय नागरिकों से संवाद करते हुए उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण ढंग से नमाज अदा करने की अपील की। रमजान माह के चौथे जुमे की नमाज को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपद की प्रमुख मस्जिदों पर पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई। साथ ही पुलिस प्रशासन ने संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी।
विज्ञापन

पुलिस ने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। जनपद पुलिस सभी पर्वों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed