{"_id":"62c5d380b42fac0306236b25","slug":"police-registed-case-of-gaban-khalilabad-news-gkp4428470142","type":"story","status":"publish","title_hn":"निराश्रित महिला की रकम हड़पने का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निराश्रित महिला की रकम हड़पने का केस दर्ज
विज्ञापन

संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के मलौली की रहने वाली निराश्रित महिला का पैसा लेकर हड़प लेने के मामले में पुलिस ने बुधवार को आरोपी के खिलाफ गबन का केस दर्ज किया।
मलौली निवासी सुनीता चौबे पत्नी स्वर्गीय गोपीनाथ चौबे का आरोप है कि उससे पोखरा गांव निवासी दीपू यादव ने किसी कार्य से 1,58,000 रुपये लिए थे। कुछ दिन बीत जाने के बाद जब वह पैसे मांगने दीपू यादव के घर गई तो हीलाहवाली करते हुए पैसा देने से इंकार कर दिए। आरोप है कि उसे अपशब्द कहा और मारने-पीटने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ केडी सिंह ने बताया कि दीपू यादव गबन और जानमाल की धमकी का केस दर्ज किया गया है। संवाद