फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Police post will be removed from the road, traffic obstruction will be removed

Sant Kabir Nagar News: सड़क से हटेगी पुलिस चौकी दूर होगी आवागमन की बाधा

Mon, 03 Mar 2025 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 03 Mar 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Police post will be removed from the road, traffic obstruction will be removed
बैंक चौराहे पर ​स्थित पुलिस चौकी अब हटेगी। 
संतकबीरनगर। शहर में आवागमन की समस्या को दूर करने के लिए प्रशासन ने पहल की है। इसके तहत खलीलाबाद शहर के बैंक चौराहा पर सड़क पर बनी पुलिस चौकी वहां से हटेगी।
विज्ञापन

इस पुलिस चौकी को पुरानी तहसील गेट के पास शिफ्ट करने की तैयारी है। इसके साथ ही बैंक चौराहे पर स्थापित आंबेडकर प्रतिमा का सुंदरीकरण कराया जाएगा। इससे आवागमन की बाधा दूर होने के साथ ही शहर में होने वाले जाम से भी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शहर के बैंक चौराहा पर जो पुलिस चौकी स्थापित की गई है, वह गोला बाजार के नाम से है। जगह के अभाव में इसे बैंक चौराहा से संचालित किया जा रहा है। यह पुलिस चौकी सड़क पर ही बनी है। ऐसे में त्रिपाठी मार्केट रेलवे क्राॅसिंग बंद होने के दौरान अक्सर चौराहे तक जाम लगता है। जिससे आवागमन में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसको लेकर प्रशासन ने पहल की है और पुलिस चौकी को पुरानी तहसील के गेट के पास शिफ्ट करने के लिए नगर पालिका परिषद को निर्देशित किया गया है। दूसरी तरफ बैंक चौराहे पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित है। इसके सुंदरीकरण के लिए भी कदम उठाए जाने की तैयारी की जा रही है, ताकि पर्याप्त स्थान मिल सके और आवागमन भी सुगम हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed