{"_id":"677c1f2c492b64b4320c4906","slug":"police-personnel-removing-vehicles-parked-on-the-roadside-at-mehndawal-bypass-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-126647-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पुलिस ने बस अड्डे से डग्गामार वाहनों को खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पुलिस ने बस अड्डे से डग्गामार वाहनों को खदेड़ा
Mon, 06 Jan 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 06 Jan 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
मेंहदावल बाईपास पर सड़क के किनारे खड़े वाहनों को हटवाते पुलिस कर्मी।
संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय के मेंहदावल बाईपास पर स्थित बस अड्डे पर यातायात पुलिस ने डग्गामार वाहनों पर नकेल कसी। पुलिस टीम ने निजी वाहन स्वामियों का चालान किया तथा यह चेतावनी दी कि उनके लिए जो स्थान निर्धारित है, वहीं पर अपने वाहनों को खड़ी करें। समस्या को लेकर अमर उजाला ने छह जनवरी के अंक में डग्गामार वाहन चालक बेखौफ...बस अड्डे पर यात्रियों की ‘’लूट’’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। समाचार को संज्ञान में लेकर उच्चाधिकारियों ने कार्रवाई की।
सोमवार की सुबह ही टीएसआई परमहंस के साथ ही यातायात पुलिस, होमगार्ड व पीआरडी के जवानों की संयुक्त टीम निकली और मेंहदावल बाईपास पर स्थित रोडवेज बस स्टाप पर पहुंची। वहां पहुंचने के बाद टीम ने वहां पर मौजूद प्राइवेट वाहनों को खदेड़ना शुरु कर दिया। पुलिस ने कहा कि जो भी वाहन हों वह सवारी भरने वाले वाहनों के लिए निर्धारित स्थल पर ही खड़े किए जाएंगे। उससे इधर-उधर कोई भी वाहन खड़ा होता पाया जाएगा, तो उसके ऊपर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। नियमों का अनुपालन न करने वाले वाहनों को सीज भी कर दिया जाएगा।