फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Police personnel ran in the parade

Sant Kabir Nagar News: परेड में पुलिस कर्मियों ने लगाई दौड़

Fri, 24 Feb 2023 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 24 Feb 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Police personnel ran in the parade
पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण करते एसपी सत्यजीत गुप्ता।संवाद
फोटो
विज्ञापन

संतकबीरनगर। एसपी सत्यजीत गुप्ता ने शुक्रवार को पुलिस लाइन की परेड का निरीक्षण किया। पुलिस कर्मियों को शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए दौड़ लगवाई गई। बाद में पुलिस कर्मियों को इंसास, एसएलआर, एके 47, राइफल, पिस्टल को चलाने का प्रशिक्षण दिया गया।
एसपी ने पुलिस कर्मियों के टर्नआउट की जांच की। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान उच्चकोटि की वर्दी पहनने व जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने के निर्देश दिए। बाद में आवासीय परिसर स्थित पार्क, ओपन जिम, मंदिर परिसर, क्वार्टर गार्द आदि का निरीक्षण किया। पुलिस लाइन की बेहतर साफ-सफाई के लिए प्रतिसार निरीक्षक को निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस लाइन के आदेश कक्ष में सभी गार्द रजिस्टरों को चेक करते हुए गार्द की सुरक्षा के संबंध में गार्द कमांडरों को आवश्यक निर्देश दिए। इसी क्रम में समस्त थानों पर परेड कराई गई। इस दौरान सीओ रजीव कुमार यादव, प्रतिसार निरीक्षक रजनीकांत ओझा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed