फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Police personnel honored for securing the top rank in the state in IGRS.

Sant Kabir Nagar News: आईजीआरएस में प्रदेश में अव्वल आने पर पुलिसकर्मी सम्मानित

Wed, 19 Aug 2026 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Police personnel honored for securing the top rank in the state in IGRS.
संतकबीरनगर। आईजीआरएस पोर्टल पर जनशिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में पुलिस ने जुलाई में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि में अहम भूमिका निभाने वाले 28 पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

जिले के थानों और कार्यालयों में आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के साथ ही जनसुनवाई को प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। जुलाई में जिले को प्रदेश में प्रथम स्थान मिलने के बाद उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन किया गया।
विज्ञापन

सम्मानित पुलिसकर्मियों में कोतवाली खलीलाबाद के आईजीआरएस प्रभारी उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार यादव, आरक्षी राजेश कुमार सिंह, मनीष कुमार मिश्रा और महिला आरक्षी पूर्णिमा पांडेय शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह दुधारा थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक उदयशंकर द्विवेदी और आरक्षी संदीप यादव, धनघटा के उपनिरीक्षक विनोद यादव, आरक्षी दीपक विश्वकर्मा व महिला आरक्षी ललिता देवी, मेंहदावल क्षेत्राधिकारी कार्यालय के आरक्षी सूरज पासवान, महुली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय कुमार, आरक्षी विनोद कुमार प्रसाद व मुकेश चौरसिया को भी सम्मानित किया गया।
बखिरा थाने के उपनिरीक्षक रमेशचंद्र, आरक्षी प्रवीण कुमार यादव और महिला आरक्षी कुमकुम मिश्रा, बेलहरकला के उपनिरीक्षक जयप्रकाश यादव, महिला आरक्षी कोमल देवी और आरक्षी शैलेष यादव, महिला थाने के आरक्षी अजय मौर्या को भी पुरस्कार मिला।
धर्मसिंहवा के उपनिरीक्षक संदीप राय, महिला आरक्षी शिवांगी शुक्ला व नेहा सिंह, साइबर क्राइम थाने के उपनिरीक्षक रमेश यादव, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए रिकी सिंह व महिला हेड कांस्टेबल अमृता सिंह तथा अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के आरक्षी चंद्रवेद कन्नौजिया को भी सम्मानित किया गया।

एसपी संदीप कुमार मीना ने सम्मानित पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जनता की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पुलिस की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। पीड़ित को न्याय दिलाना और उसकी समस्या का प्रभावी समाधान करना पुलिस का मुख्य दायित्व है। उन्होंने पुलिसकर्मियों से भविष्य में भी इसी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य जारी रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed