फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Police kept running on information of firing in Mehndawal

Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल में फायरिंग की सूचना पर दौड़ती रही पुलिस

Sun, 01 Dec 2024 10:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 01 Dec 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Police kept running on information of firing in Mehndawal
मेंहदावल। कस्बे में शनिवार की रात ब्रह्मचारी मोहल्ले में हिस्ट्रीशीटर के युवक को गोली मारने सूचना पुलिस के संज्ञान में आई। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस सक्रिय हो गई। काफी देर तक पुलिस हलकान रही। जांच के बाद मामला फर्जी निकला।
विज्ञापन


शनिवार की देर रात मेंहदावल नगर पंचायत क्षेत्र के ब्रह्मचारी मोहल्ले के एक युवक को बस स्टैंड के समीप एक हिस्ट्रीशीटर के गोली मारने का मामला चर्चा में आ गया। पूरी रात लोग घटना की सच्चाई जानने में लग रहे। मामले की सूचना थानाध्यक्ष रामकृपाल सिंह तक पहुंची। मामला संज्ञान में आते ही थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम घायल युवक की तलाश में लग गई। काफी खोजबीन के बाद पुलिस की जांच में फायरिंग का मामला फर्जी पाया गया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष रामकृपाल सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली लेकिन घटनास्थल तीन जगह बताया गया, जबकि जिस युवक को गोली मारे जाने की सूचना मिली थी वह कस्बे के ब्रह्मचारी मोहल्ले का निवासी बताया गया। तीन स्थानों पर अलग-अलग पुलिस टीम भेजी गई और जांच के दौरान जिस युवक को गोली मारे जाने का मामला सामने आया था वह अपने घर पर सही सलामत पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन तीन स्थानों पर फायरिंग की सूचना दी गई थी, वहां जांच के दौरान किसी भी प्रकार के फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई। ब्रहमचारी मोहल्ले के युवक ने भी पूछताछ में घटना की पुष्टि नहीं की। यह मामला पूरी तरह से जांच के दौरान फर्जी पाया गया। पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed