फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Police keeping an eye on 75 history-sheeters living outside the province

Sant Kabir Nagar News: गैर प्रांत में रहने वाले 75 हिस्ट्रीशीटरों पर पुलिस की नजर

Sat, 13 Apr 2024 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 13 Apr 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Police keeping an eye on 75 history-sheeters living outside the province
- 29 बैरियर लगाकर होगी निगरानी, 25 पिकेट तैयार किए जा रहे
विज्ञापन

- लोकसभा चुनाव को देखते हुए तैयारियां अंतिम चरण में
- बाहर से आने वाले हिस्ट्रीशीटर की निगरानी तेज
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद में शांतिपूर्ण लोक सभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस स्थानीय आपराधिक तत्व के साथ ही हिस्ट्रीशीटरों पर नजर बनाए हुए हैं। जिले के 501 में से 75 हिस्ट्रीशीटर गैर प्रांत में निवास कर रहे हैं। इन पर भी पुलिस निगरानी रख रही है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के लिए 25 पिकेट तैयार किए जा रहे हैं। वहीं 29 जगह बैरियर लगाकर जिले में आने वाले लोगों की निगरानी की जाएगी।
लोकसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उच्चाधिकारी हर तरह से समीक्षा करके सभी कमियों को समय से पूर्व दूर कर लेने के लिए लगे हैं। शांतिपूर्ण मतदान के लिए विशेषकर आपराधिक तत्वों पर निगरानी की जा रही है। जिले में 501 हिस्ट्रीशीटर का खाका पुलिस ने तैयार किया है। इनमें से लगभग 75 हिस्ट्रीशीटर गैर प्रांत में हैं।
विज्ञापन

कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के 10, दुधारा आठ, धनघटा 11, महुली 17, मेंहदावल 19, बखिरा दो, बेलहरकला चार और धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के चार हिस्ट्रीशीटर जिले से बाहर अन्य प्रदेशों में रह रहे हैं। जिनके बारे में पुलिस टीम निगरानी करने में जुटी हुई है। गांव के चौकीदार व स्थानीय लोगों की मदद से उनकी हर गतिविधि की जानकारी ली जा रही है। जिससे चुनाव में किसी तरह का व्यवधान उत्पन्न न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी विधानसभा में होगी पिकेट की व्यवस्था

खलीलाबाद विधान सभा के कोतवाली खलीलाबाद में छह और दुधारा थाना क्षेत्र में दो पिकेट स्थापित होगा। साथ ही मेंहदावल विधानसभा के थाना बेलहरकला में चार, मेंहदावल तीन, बखिरा दो, धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र में दो पिकेट बनाया जाएगा। इसके अलावा थाना धनघटा व महुली थाना क्षेत्र में तीन-तीन पिकेट स्थापित करके सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाएगी। जिससे किसी घटना की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य कर सके।

सभी थाना क्षेत्रों की सीमा पर लगाए जाएंगे बैरियर
लोकसभा चुनाव को देखते हुए सुरक्षा व अन्य जांच पड़ताल के लिए 29 बैरियर बनाए जा रहे हैं। जनपद के सभी क्षेत्रों की सीमा में कुल 20 बैरियर स्थापित किए जाएंगे। खलीलाबाद विधानसभा में सात, मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र में सात व धनघटा विधानसभा में छह बैरियर बनेंगे। साथ ही जिले के भीतर नौ बैरियर बनाकर आने-जाने वालों की सघन जांच होगी। खलीलाबाद विधानसभा में दो, मेंहदावल व धनघटा विधानसभा में तीन-तीन बैरियर बनाकर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जांच-पड़ताल की जाएगी।


लोकसभा चुनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं। जिले से बाहर गए हिस्ट्रीशीटरों पर निगरानी और उनके बारे में सूचनाएं संकलित किया जा रहा है। चुनाव में किसी को भी अराजकता फैलाने की छूट नहीं दी जाएगी। किसी भी तरह का माहौल बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- शशिशेखर सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed