फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Police investigation found the information of robbery to be false, there had been a fight

Sant Kabir Nagar News: पुलिस जांच में झूठी निकली लूट की सूचना, हुई थी मारपीट

Wed, 12 Feb 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 12 Feb 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Police investigation found the information of robbery to be false, there had been a fight
धर्मसिंहवा। चाउमीन के दुकानदार से हुए लूट की घटना की सूचना पर पुलिस एक्शन में आ गई। पुलिस पीड़ित को लेकर घटनास्थल व रास्ते के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने लगी। गहन जांच किए जाने के बाद पुलिस को पता चला कि लूट नहीं हुई थी।
विज्ञापन


नगर पंचायत धर्मसिंहवा के वार्ड संख्या नौ के रहने वाले विशाल उर्फ गुड्डू गौड़ चाट चाउमीन व बर्गर का ठेला स्थानीय बाजारों में जाकर लगाते हैं। मंगलवार देर शाम में करीब आठ बजे वह सिद्धार्थनगर के बनौली के साप्ताहिक बाजार से घर लौट रहा थे। धर्मसिंहवा थाने से महज तीन सौ मीटर की दूरी पर नंदू पांडेय के बाग के पास पहुंचते ही अपाची सवार तीन लोगों ने रोका और चाट मांगने लगे। विशाल ने जब कहां की उसके पास अब कुछ भी नहीं है तो तीनों हमलावर हो गए और विशाल को मारपीट दिए। मारपीट की घटना में विशाल को चोटें भी आई। कुछ लोगों के बहकावे व डर में आकर विशाल पहले चाकू दिखाकर लूट किए जाने की बात कह रहा था। लूट की घटना सुन जब पुलिस सक्रिय हुई तो जांच में सिर्फ मारपीट की ही बात सामने आई। पीड़ित के तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोट
चाकू दिखाकर लूट किए की घटना की जानकारी होने के बाद प्रकरण की जांच मौके पर जाकर किया गया। विशाल उर्फ गुड्डू ने बताया कि वह बहकावे में आकर लूट होने की बात कह दिया था। विशाल के साथ कुछ लोगों ने मारपीट किया था। जिससे तहरीर प्राप्त कर मामले में केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-सुशील कुमार सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed