{"_id":"695956e05dd7f3ce4e0408f2","slug":"police-interacted-with-the-villagers-and-sought-their-cooperation-in-maintaining-law-and-order-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-143843-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पुलिस ने ग्रामीणों से किया संवाद, कानून-व्यवस्था में मांगा सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पुलिस ने ग्रामीणों से किया संवाद, कानून-व्यवस्था में मांगा सहयोग
Sat, 03 Jan 2026 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 03 Jan 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
रोसयाबाजार। अपराध नियंत्रण में जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने के लिए पुलिस ने शुक्रवार देर शाम पौली चौराहे पर अलाव पर ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों और ग्रामीणों के साथ चर्चा की।
इस दौरान पुलिस ने ग्रामीणों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की और उन्हें सतर्क रहने का संदेश दिया। क्षेत्राधिकारी अभय नाथ मिश्र ने कहा कि अपराध पर अंकुश तभी संभव है जब पुलिस और जनता मिलकर काम करें। उन्होंने ग्रामीणों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि, बाहरी व्यक्ति या आपराधिक घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया। ग्रामीणों ने पुलिस के इस सीधे संवाद की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी बैठकों से भय का माहौल समाप्त होता है और विश्वास बढ़ता है। इस मौके पर क्राइम इंस्पेक्टर रामेश्वर यादव, चौकी प्रभारी नन्दू गौतम, बदरे आलम, सोनू पटेल, हरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।