{"_id":"682a28921b28e4e9bb0cbd31","slug":"police-got-a-settlement-done-between-six-families-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-132789-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पुलिस ने छह परिवारों में करवाया समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पुलिस ने छह परिवारों में करवाया समझौता
Mon, 19 May 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 19 May 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महिला थाना पर रविवार को टूटते परिवार को जोड़ने की एक पहल साथ-साथ कार्यक्रम के तहत पुलिस टीम ने छह परिवारों में समझौता करवाया है।
परिवार परामर्श केंद्र महिला थाना पर एसओ पूनम मौर्या एवं नियुक्त सदस्य रिफातुल्लाह अंसारी के अध्यक्षता में प्रस्तुत हुए 6 मामले की सुनवाई की गई। जानकारी के अनुसार गुड़िया साहनी पत्नी शेषनाथ साहनी, दरक्शा खातून व जावेद अहमद, प्रिंयका पत्नी परमात्मा प्रसाद, साजिया खातून पत्नी मेराजुद्दीन, मधुबाला पत्नी अमित गुप्ता, सीतू पत्नी परवीन चौरसिया के मध्य पारिवारिक विवाद के कारण रिश्ता टूटने के कगार पर पहुंच गया था। पुलिस ने दोनों पक्षों को काफी समझा-बुझाकर एक साथ खुशी-खुशी रहने के लिए तैयार कराया। जिसके बाद दोनों पक्षों में आपसी सहमति से सुलह समझौता कराया गया। संवाद