फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Police gave a sense of security by marching on foot

Sant Kabir Nagar News: पुलिस ने पैदल मार्च कर सुरक्षा का कराया अहसास

Tue, 24 Oct 2023 01:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Police gave a sense of security by marching on foot
मेहदावल। पुलिस ने दशहरा पर्व पर कस्बे में पैदल मार्च किया। मार्च के दौरान लोगों से शांति एवं सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की गई। वहीं अराजकता फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन


कोतवाल विजय कुमार दुबे के नेतृत्व में पुलिस बल ने पैदल मार्च करते हुए नगर पंचायत के केवटलिया अव्वल, अंजाहिया बाजार, बहबोलिया, उत्तर पट्टी, बर्तनहिया बाजार, चौक बाजार, सीएचसी तिराहा, रोडवेज परिसर, ठाकुरद्वारा, बाराखाल, टडवरिया चौराहा समित कई स्थानों पर पैदल मार्च किया गया। नवरात्र व दशहरा जुलूस को लेकर लोगों से शांति एवं सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की गई। कोतवाल विजय कुमार दुबे ने कहा कि सामाजिक सौहार्द कायम करने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। जिससे शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार को संपन्न कराया जा सके। इस दौरान जो भी अराजक तत्व शांति भंग का प्रयास करेंगे। अफवाह उड़ाने का कार्य करेंगे, उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसआई भीमसेन सिंह, गौरी शुक्ला, लालजी यादव, बृजेश सिंह, आलोक मणि, अमित सिंह, रमेश यादव, भूपेंद्र सिंह और अंशु यादव आदि लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed