फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Police found Rajat of Dhanghata from Mumbai

Sant Kabir Nagar News: धनघटा के रजत को पुलिस ने मुंबई से ढूंढ़ निकाला

Mon, 20 Apr 2026 10:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Police found Rajat of Dhanghata from Mumbai
संतकबीरनगर। प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम द्वारा गुमशुदा रजत पांडेय निवासी गोपीपुर थाना धनघटा को नरीमन प्वाइंट मुंबई से तलाश कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। नौ फरवरी को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर एक व्यक्ति के दिल्ली से खलीलाबाद आते समय गुम होने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। गुमशुदा की तलाश हेतु सर्विलांस सेल की टीम द्वारा लोकेशन ट्रेस की गई।
विज्ञापन

रजत ने पूछताछ में बताया कि वह दिल्ली में रह कर अरिहंत डायग्नोसिस्ट में रेडियोग्राफर है। नौकरी के साथ-साथ वर्षों से पैरा मेडिकल क्षेत्र में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रहा था। सात फरवरी को रजत दिल्ली से प्राइवेट बस से मामा के घर सेमरा (मगहर) के लिए निकला। परेशान था, इसलिए खलीलाबाद न उतरकर गोरखपुर के नौसड़ तिराहे पर उतरा। मैंने अपना मोबाइल नौसड़ में ही बंद करके सरकारी बस से रेलवे स्टेशन गोरखपुर पहुंचा और वहां ट्रेन से बनारस चला गया।
विज्ञापन

बनारस में चार दिन रहा, उसके बाद ट्रेन से हरिद्वार, ऋषिकेश में लगभग डेढ़ महीने रहा। उस दौरान ऋषिकेश में एक हाॅस्टल में मैंने डेढ़ महीने प्रॉपर्टी मैनेजर की नौकरी भी की। पांच अप्रैल को गोवा चला गया। गोवा से घूमते हुए मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया, नरीमन प्वाइंट गया। नरीमन प्वाइंट पर समुद्र के किनारे अकेले बैठा था, तभी पुलिस की टीम मेरे पास आई और मुझे वापस ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed