फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Police examining CCTV footage in student snatching case

Sant Kabir Nagar News: छात्र से छिनैती के मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Sun, 25 Aug 2024 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 25 Aug 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Police examining CCTV footage in student snatching case
- मगहर चौकी क्षेत्र के पड़रिया पुल के पास बृहस्पतिवार की देर रात की घटना
विज्ञापन

- बाइक से एक दोस्त के साथ ननिहाल जा रहा था छात्र
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद में दो दिन पूर्व गोरखपुर गीडा निवासी छात्र के साथ हुई छिनैती के मामले में सीसीटीवी पुलिस के लिए मददगार बन सकता है। पुलिस ने केस दर्जकर घटना में शामिल आरोपी की तलाश में जुट गई है। छात्र अपने एक दोस्त के साथ ननिहाल जा रहा था। पुलिस ने पीड़ित से मिले इनपुट के आधार पर कुछ संदिग्ध को कस्टडी में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
गोरखपुर जनपद के गीड़ा थाना क्षेत्र स्थित जुड़ियान गांव निवासी राहुल निषाद साथी इंदल निषाद के साथ अपने बाइक से मामा के घर छितौना चौकी मगहर क्षेत्र जा रहा था। रात को वह जब पड़रिया पुल के पास पहुंचा तो पहले से ही घात लगाकर बैठे बाइक सवार तीन अज्ञात लोगों ने उनके बाइक को रोक कर गले से सोने का चेन, जेब से मोबाइल व 20 हजार रुपये नकद और हाथ से चांदी की तीन राखी छीनकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

घटना की जानकारी के बाद कोतवाली पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इधर पुलिस ने घटना स्थल की तरफ आने-जाने वाले सीसीटीवी को खंगालना शुरू कर दिया है। जानकारों के मुताबिक तो पुलिस को घटना के संबंध में कुछ अहम सुराग हाथ लगा है। जो घटना के खुलासे में सहायक साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
- अजीत चौहान, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed