{"_id":"62c5cf3b5dbac909aa4936ee","slug":"police-desolved-namaz-dispute-khalilabad-news-gkp442843661","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमाज के विवाद को पुलिस ने सुलझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमाज के विवाद को पुलिस ने सुलझाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नमाज के विवाद को पुलिस ने सुलझाया
धनघटा। महुली क्षेत्र के ग्राम रौजा में पिछले दिनों ईदगाह और मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए देवबंद व बरेलवी में चल रहे विवाद पर प्रशासन ने विराम लगा दिया है। समूचे प्रकरण को सुनने के बाद थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह ने रौजा के ईदगाह और मस्जिद पर नमाज पूर्व की परंपरा के अनुसार ही संपन्न कराने की बात कही। यह प्रकरण बुधवार को महुली थाने में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में उठा।
ईद और बकरीद के पर्व पर रौजा स्थित ईदगाह पर समूचे क्षेत्र के लोग वर्षों से नमाज अदा करते चले आ रहे हैं। पिछले दिनों रौजा गांव के कुछ लोगों ने आने वाली बकरीद के पर्व पर किसी बरेलवी संप्रदाय के इमाम से नमाज पढ़वाने की तैयारी शुरू करा दी। यह बात जब देवबंदी समुदाय के लोगों को पता चली तो उन लोगों ने इसका विरोध करते हुए उन्हें समझाने का प्रयास किया। समाज के प्रतिष्ठित और बुद्धिजीवी लोगों ने पंचायतों के माध्यम से मामले को हल करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। आखिरकार, ईदगाह में नमाज का प्रकरण महुली पुलिस के पास पहुंच गया। इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने भी पहले दोनों वर्गों के जिम्मेदार लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन मामला हल न होता देख उन्होंने उच्चाधिकारियों को प्रकरण से अवगत करा दिया। बुधवार को थाना परिसर में आयोजित शांति कमेटी की बैठक में दोनों वर्ग के जिम्मेदारों को थाने बुलाया गया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पूजा स्थल अथवा ईदगाह पर किसी नई परंपरा को विकसित करने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती है। ऐसे में जिस भी वर्ग के इमाम अब तक ईदगाह या मस्जिद में नमाज अदा कराते आ रहे हैं, उसी वर्ग के इमाम ही इस बार भी बकरीद की नमाज अदा कराएंगे। इसमें दखलंदाजी करने वालों के खिलाफ कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान ग्राम प्रधान महेश यादव, सलीम बाबू, असद महताब, श्रीप्रकाश यादव, फिरोज अहमद उर्फ चुन्नू, अब्दुर्रब खान आदि मौजूद रहे।