फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Police caught with knife

Sant Kabir Nagar News: चाकू के साथ पुलिस ने पकड़ा

Fri, 19 Sep 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 19 Sep 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Police caught with knife
बखिरा। थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 17 सितंबर 2025 को की गई। जब पुलिस टीम शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दुर्गजोत चौराहे पर मौजूद थी। उपनिरीक्षक सुरेश यादव ने बताया कि सूचना मिली कि भटपुरवा ईंट भट्ठे की तरफ से एक व्यक्ति अवैध चाकू लेकर दुर्गजोत गांव की ओर आ रहा है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए घेराबंदी करके आ रहे व्यक्ति को दुर्गजोत कब्रिस्तान के निकट पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति मोहम्मद पप्पू निवासी दुर्गजोत के पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ है। संवाद
विज्ञापन

----------------
बाइक चालक पर मार्ग दुर्घटना का केस
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने मार्ग दुर्घटना के मामले में पीड़ित की तहरीर मिलने पर मार्ग दुर्घटना का केस दर्ज किया है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित पृथेश कुमार निवासी अकुआपार थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर ने अपने शिकायत में बताया कि 29 अगस्त को समय दिन के लगभग 3:00 बजे खलीलाबाद से घर आते समय सेमरा स्थित ढाबा के पास उनकी भाभी आन्ती पैदल आ रही थीं। पीछे से एक व्यक्ति शराब के नशे में बाइक से ठोकर मारी दिया। जिससे उनको काफी गंभीर चोट आई है। उनका बाया पैर भी टूट गया। गोरखपुर में उनका इलाज चल रहा है। संवाद
विज्ञापन

---------------
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी अरबाज अहमद निवासी रायपुर छपिया उर्फ ठोका को को भुवरिया रेलवे क्राॅसिंग के पास से शुक्रवार को गिरफ्तार किया। पीड़िता ने 18 सितंबर को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर उक्त आरोपी के खिलाफ अपने साथ दुष्कर्म करने तथा गाली व धमकी देने के संबंध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। पुलिा ने आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया। वहां से उसे पुलिस अभिरक्षा में जेल रवाना कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
एक वारंटी समेत आठ आरोपी गिरफ्तार
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने अलग-अलग मामले में एक वारंटी समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। थाना धनघटा पुलिस ने वारंटी आरती देवी निवासी नरायनपुर को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय रवाना कर दिया। वहीं थाना धनघटा पुलिस ने तीन और थाना महुली पुलिस ने चार आरोपी को पकड़कर समस्त विधिक कार्रवाई पूरी करके संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया। वहां से सभी आरोपी को जमानत पर रिहाकर दिया गया। संवाद
---------------------
197 वाहन चालकों से शमन शुल्क वसूला
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 197 वाहन चालकों पर नियमानुसार कार्रवाई की है। चेकिंग के दौरान समस्त एसओ एवं प्रभारी यातायात संयुक्त पुलिस टीम ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात नियम का उल्लंघन करने वाले 197 वाहन के चालकों से 2,13,500 रुपये जुर्माना भरवाया। संवाद

----------------
दो पक्षों में मारपीट में चार घायल
संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के छंगुरिया बगुलिया गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट में चार लोग घायल हो गए। मामले की जानकारी होने के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सेमरियांवा भेजवाया। जहां पर चिकित्सक की टीम ने उनका दवा उपचार शुरू कर दिया। घायलों की पहचान फौजदार, गोरख मौर्य, भिना देवी, कृष्णा निवासी छंगुलिया के रूप में हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed