{"_id":"624498a2325a4a277579df7e","slug":"police-brought-out-dead-body-frm-grave-khalilabad-news-gkp431633077","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने कब्र से निकलवाया युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने कब्र से निकलवाया युवक का शव
विज्ञापन
पुलिस ने कब्र से निकलवाया युवक का शव
मेंहदावल/संतकबीरनगर। डीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार की देखरेख में बुधवार को पुलिस ने मरवटिया में कब्र से युवक का शव निकलवाया। पीड़ित भाई ने डीएम और एसपी को पत्र देकर प्रेमिका और उसके माता-पिता के दबाव में आत्महत्या का आरोप लगाया है। साथ ही शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।
मेंहदावल क्षेत्र के मरवटिया गांव निवासी सूरजनाथ ने बताया कि वह सूरत में रहकर नौकरी करते हैं। उनका 22 वर्षीय भाई अखिलेश भी सूरत में कमाता था। अखिलेश का एक युवती से प्रेम संबंध था। अखिलेश अपनी कमाई का पैसा प्रेमिका और उसके घर वालों को देता था। होली में अखिलेश घर आया था और प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था। आरोप है कि प्रेमिका व उसके माता-पिता ने उसके भाई के ऊपर दबाव दिया कि अपने हिस्से की जमीन प्रेमिका के नाम लिख दे। उसके बाद ही शादी हो सकेगी। अखिलेश इस पर तैयार नहीं हुआ। घर पहुंच कर भाई ने प्रेमिका से बात की। आरोप है कि प्रेमिका ने भाई को धमकी दी कि या तो जमीन उसके नाम कर दे या दुपट्टे से फांसी लगा ले। अखिलेश ने 24 मार्च को अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि गांव के उत्तर तालाब के पास कीचड़ में शव को दबाकर जलकुंभी से ढक दिया गया। एसओ जयवर्द्धन सिंह ने बताया कि इस मामले में प्रेमिका और प्रेमिका के माता-पिता, ग्राम प्रधान समेत पांच नामजद के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने और साक्ष्य मिटाने की कोशिश के आरोप में केस दर्ज किया गया है। नायब तहसीलदार योगेंद्र पांडेय की देखरेख में शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।