फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Police became active in search of peace, kidnapping case against four

Sant Kabir Nagar News: अमन की तलाश में सक्रिय हुई पुलिस चार के खिलाफ अपहरण का केस

Mon, 17 Feb 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 17 Feb 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Police became active in search of peace, kidnapping case against four
लापता अमन।
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद के बैरमपुर के लापता ई-रिक्शा चालक की तलाश में कोतवाली खलीलाबाद की पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद अपहरण का केस दर्ज किया है। केस दर्ज कराने के लिए उसके पिता ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में भी गुहार लगाई थी।
विज्ञापन

अमन गत 10 फरवरी से ही लापता है। पिता का आरोप है कि उसके गांव के ही लोगों ने भूमि विवाद के चलते उसके बेटे का अपहरण किया है। बैरपुर का 19 वर्षीय अमन पुत्र हरिश्चंद्र जिला मुख्यालय पर ई-रिक्शा चलाता है। गत 10 फरवरी को अपनी मां शीला देवी को लेकर भूमि विवाद के मामले में कचहरी आया हुआ था। उसके परिवार का गांव के ही ओम प्रकाश, जय प्रकाश, श्याम, रोहित (रवि) पुत्रगण स्वर्गीय बसंत लाल से पट्टे की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।
विज्ञापन

उसकी पैरवी के लिए आई मां को अमन ने कचहरी से बैठाया और आगे तितौवा में ले जाकर गांव जाने वाली गाड़ी में बैठा दिया तथा खुद ई-रिक्शा चलाने लगा।
मां शीला घर पहुंच गई, लेकिन रात में नौ बजे तक अमन घर नहीं आया। उसका मोबाइल बंद था, काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। इसके बाद हरिश्चंद्र खलीलाबाद कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसी दिन अमन का ई-रिक्शा खलीलाबाद-धनघटा मार्ग पर स्थित महुली थाना क्षेत्र के घोरही गांव के पास लावारिस हालत में मिला है। उनको शक है कि गांव के उक्त लोगों ने लड़के का अपहरण कर कहीं छिपा दिया गया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed