फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Police arrested the accused of using fake currency in gambling

Sant Kabir Nagar News: जुए में नकली नोट खपाने का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

Sun, 09 Nov 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 09 Nov 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Police arrested the accused of using fake currency in gambling
मेंहदावल। मेंहदावल कस्बे में जुए के दौरान जाली नोट खपाने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। जुए में नकली नोट हारने के आरोपी युवक को मेंहदावल पुलिस ने कस्बे से पकड़ा है। उससे पूछताछ की जा रही रही है।
विज्ञापन

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उसने नकली नोट कहां से लाया। इस धंधे में और कितने लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि नकली नोट के स्राेत का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

दीपावली के दौरान कस्बे में जुए में नकली नोट खपाने की खबर के बाद एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। जाली नोटों के धंधे से जुड़े तार की छानबीन में एजेंसियां जुटी हैं। सूत्र बताते हैं कि जुए का धंधा मेंहदावल कस्बे में काफी सक्रियता के साथ चल रहा है। लाखों का वारा-न्यारा होता है। महराजगंज, सिद्धार्थनगर के अतिरिक्त बहराइच तक के जुआरी आते हैं, और लाखों गंवाकर या जीतकर चले जाते हैं। मेंहदावल कस्बे में जुए का धंधा काफी पुराना है। यहां पर जुआ काफी दिनों से चलता है। जुए के खेल में लगे हुए धंधेबाज यहां पर निरंतर सक्रिय रहते हैं। कारण यह है कि उनकी पहुंच काफी ऊपर तक है और वह सभी को मैनेज करने का पूरा खेल समझते हैं। इसी की बदौलत वह जुए का धंधा ईमानदारी से करते हैं। यहां पर जुआरियों को जुआ खेलने का पूरा संरक्षण मिलता है। जिसकी बदौलत कस्बा जुआरियों की पहली पसंद बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह जुआ कभी खुले मैदान में होता तो कभी पेड़ों की छांव में। यही नहीं, बंद कमरों में भी जुए का आयोजन किया जाता है। बेखौफ होकर लाखों की बाजी लगती है।
जुआरी भले ही बर्बाद हो जाएं, लेकिन धंधेबाज लगातार मालामाल हो रहे हैं और जुए के धंधे को अंजाम दे रहे हैं।
दीपावली पर्व पर कस्बे में जुआ हुआ। इसके बाद कस्बे का ही एक युवक जुए में बड़े पैमाने पर पैसा हार लिया। उसके जरिए हारे गए नोट को जीतने वाले जब दुकान पर लेकर पहुंचे तो वह नकली निकला। इसके बाद मामला चर्चा में आया गया। मीडिया में खबर आने पर पुलिस भी सक्रिय हो गई और जांच शुरू कर दी।
शनिवार की देर शाम को पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया। इसके बाद नकली नोट कहा से आया इसकी जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
जुआरियों को पैसा देने के लिए तैयार रहते हैं सूदखोर : जुए के दौरान यदि कोई अपने रुपये हार जाता है, तो उनको रुपये देने के लिए सूदखोर भी मौके पर ही तैनात रहते हैं। यह सूदखोर एक सप्ताह का ब्याज पांच से 10 प्रतिशत तक लेते हैं। रुपये देते समय ब्याज की रकम काट लेते हैं।

जुए का अड्डा चलाने वालों को मिलता है पूरा लाभ : जुए के अड्डा की व्यवस्था करने वाले को इसका पूरा लाभ मिलता है। अगर कोई व्यक्ति जुआ खेलने के लिए आता है तो उससे 500 रुपये प्रतिदिन की बैठकी ली जाती है। यही नहीं, दांव पर लगाए गए रुपये अगर कोई जीतता है तो उससे भी दो प्रतिशत कमीशन लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed