फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Police arrested 11 women

पुलिस ने भेजा जेल

Sun, 11 Aug 2019 09:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 09:21 PM IST
विज्ञापन
Police arrested 11 women
पुलिस पर हमला और सड़क जाम करने में 11 महिलाएं गिरफ्तार
विज्ञापन

वीडियो ग्राफी के जरिए महिलाओं की पहचान का कर गई कार्रवाई
नागपंचमी के दिन मंझरिया और भटौली गांव में हुए विवाद का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
बेलहर। बखिरा थाना क्षेत्र के मंझरिया (केवटहिया) तथा भटौली गांव के बीच नाग पंचमी के दूसरे दिन हुए खूनी संघर्ष के बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम तथा पुलिस बल के साथ मारपीट की थी। ग्रामीणों तथा पुलिस के बीच हुए संघर्ष के बाद प्रभारी एसओ बखिरा ने तहरीर देकर 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। बखिरा पुलिस ने इस मामले में वांछित 11 महिलाओं को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जिसके चलते गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

एसओ सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि नाग पंचमी के दिन मंझरिया केवटहिया और भटौली गांव के बीच कबड्डी खेलने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। मारपीट में केवटहिया निवासी मजनू उर्फ उमेश को चोटें आईं। जिसको इलाज हेतु मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। जिससे नाराज लोगों ने महिलाओं के साथ मिलकर दुर्गजोत-रूधौली मार्ग जाम कर दिया था और पुलिस पर पथराव किया था। इस मामले में 50-60 अज्ञात पर सड़क जाम, लोक सेवकों पर हमला करने आदि का केस दर्ज किया था। वीडियो रिकार्डिंग के आधार पर 11 महिलाओं की पहचान की गई। जिसमें गगनई पत्नी हरीलाल, लीचा पत्नी सीताराम, गेदुरी पत्नी बाबूलाल, उर्मिला पत्नी चिरकुट, जुगुरा पत्नी दयाराम, इशरावती पत्नी शिवबरन, तारादेवी पत्नी हनुमान, इंद्रावती पत्नी झीनक, सोमनी पत्नी महंगी, भागवानी पत्नी तीरथ तथा दीपा पत्नी उदयराज सभी निवासी मंझरिया केवटहिया को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी को जेल भेज दिया गया। रविवार को एसडीएम मेंहदावल प्रेम प्रकाश अजोर ने मंझरिया केवटहिया गांव पहुंच कर हालात का जायजा लिया और लोगों से निर्भय पूर्वक रहने की हिदायत दी। उन्होंने लोगों को सुरक्षा दिए जाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed