फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Police arrest two criminal

चंदन सिंह गैंग को असलहा सप्लाई करने वाले दो गैंगस्टर गिरफ्तार

Mon, 28 Sep 2020 10:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Police arrest two criminal
एसपी ने प्रेस वार्ता कर पकड़े गए अपराधियों के बारे में जानकारी दी। - फोटो : KHALILABAD
चंदन सिंह गैंग को असलहा सप्लाई करने वाले दो गैंगस्टर गिरफ्तार
विज्ञापन

- तीन असलहा, पांच कारतूस और चोरी की बाइक बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। महुली पुलिस और स्वाट की संयुक्त टीम ने रविवार शाम को चंदन सिंह गिरोह को असलहा सप्लाई करने वाले दो अपराधियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अपराधियों के पास से पुलिस ने तीन असलहा, पांच कारतूस और चोरी की बाइक बरामद किया।
एसपी ब्रजेश सिंह ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि एसओ महुली प्रदीप सिंह और स्वाट टीम प्रभारी सुभाष मौर्या ने महुली क्षेत्र के मैनसिर के पास नहर पुलिया से दो गैंगस्टर के अपराधियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अपराधियों के पास से दो अदद पिस्टल कंट्री मेड 32 बोर व चार कारतूस और 315 बोर का तमंचा और एक कारतूस बरामद किया। इसके अलावा चोरी की बाइक बरामद हुई। पूछताछ में पकड़े गए आरोपितों की पहचान ऋषिकेश उर्फ कोइल यादव पुत्र लाल जी यादव निवासी कनईल थाना बेलीपार गोरखपुर और ओमकार तिवारी पुत्र यदुनाथ तिवारी निवासी अमरडोभा थाना दुधारा हाल पता बंजरिया कोतवाली खलीलाबाद के रूप में हुई।
विज्ञापन

पूछताछ में पकड़े गए आरोपितों ने बताया कि वे लोग हत्या के प्रयास, लूट व गैंगस्टर एक्ट के मामले में जमानत पर छूट कर बाहर आए हैं। वह सीवान (बिहार) से पिस्टल व तमंचा लाकर चंदन सिंह गैंग के सक्रिय सदस्य प्रिंस पांडेय, शक्ति यादव आदि को उपलब्ध कराते हैं। दोनों मिलकर एक ट्रक चालक को लूटने के लिए जा रहे थे और पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। उसका एक साथी मंजीत सिंह खलीलाबाद में हाल ही में पकड़ा गया था। पकड़े गए आरोपी ऋषिकेश उर्फ कोइल के खिलाफ, बेलीपार, सहजनवां, महुली में अपहरण, हत्या, लूट, चोरी के सामान की बरामदगी, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट आदि धाराओं में सात मुकदमे दर्ज है। जबकि आरोपी ओमकार तिवारी के खिलाफ लूट, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट के चार मुकदमे दर्ज है। पकड़े गए आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सोमवार को जेल भेज दिया गया। इन्हें पकड़ने में हेड कांस्टेबल पप्पू सिंह, अनिल यादव, कांस्टेबल अनूप राय, विनोद यादव, ऋषिवेद त्रिपाठी, अमित कुमार, रमेश कुमार और सर्विलांस टीम के कांस्टेबल प्रदीप कुशवाहा और अभय उपाध्याय का सहयोग रहा। एसपी ने पकड़ने वाली टीम को 5000 रुपये ईनाम देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed