{"_id":"62b1fb3bde061d1f3f594bd8","slug":"police-arrest-one-people-khalilabad-news-gkp44113556","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निपथ योजना के विरोध में हाईवे जाम करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निपथ योजना के विरोध में हाईवे जाम करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्निपथ योजना के विरोध में हाईवे जाम करने वाला गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। अग्निपथ योजना के विरोध में राष्ट्रीय राजमार्ग को नेदुला के पास जाम कर प्रदर्शन करने के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया।
कोतवाल विजय नारायन प्रसाद ने बताया कि सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग को नेदुला के पास कुछ लोगों ने अग्निपथ योजना के विरोध में जाम कर दिया था। जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। इस मामले में चौकी इंचार्ज नवीनमंडी रजनीश राय की तहरीर पर तीन नामजद समेत 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। उसी मामले के नामजद आरोपी अजय गौड़ निवासी ऊनखास ओनिया कोतवाली को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। कोतवाल ने बताया कि शेष आरोपियों की तलाश जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य की पहचान की जा रही है। वर्तमान में जिले में धारा 144 प्रभावी है। कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।