फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Five arrested going to Ambedkar Nagar to sell stolen goods

Sant Kabir Nagar News: चोरी का सामान बेचने अंबेडकरनगर जा रहे पांच गिरफ्तार

Tue, 31 Jan 2023 05:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 31 Jan 2023 05:30 PM IST
विज्ञापन
Five arrested going to Ambedkar Nagar to sell stolen goods
धनघटा थाने पर सामान के साथ पकड़े गए चोर।संवाद - फोटो : KHALILABAD

संतकबीरनगर जिले के धनघटा पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने रविवार देर शाम प्रजापतिपुर के पास से बोलेरो सवार पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। बोलेरो की तलाशी में चोरी की बैट्री, यूपीएस, सीपीयू, मॉनिटर, इंवर्टर, माउस, सीसीटीवी कैमरा आदि बरामद हुआ। पकड़े गए चोर बोलेरो से धनघटा क्षेत्र के मनकूपुर स्थित पंचायत भवन से चुराए गए सामान को बेचने अंबेडकरनगर ले जा रहे थे।

विज्ञापन


सीओ दीपांशी राठौर ने बताया कि सूचना के आधार पर एसओ धनघटा जयबर्द्घन सिंह एवं एसओजी प्रभारी धर्मेद्र सिंह ने रविवार देर शाम प्रजापतिपुर के पास से घेरेबंदी करके बोलेरो सवार पांच चोरों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पकड़े गए चोरों की पहचान विश्वजीत सिंह निवासी चंद्रहर महुली, गुलशन कुमार निवासी बघौड़ा धनघटा, पंकज चौधरी निवासी ककरही महुली, शिवम यादव निवासी चंद्रहर महुली, पंकज कुमार भगता महुली के रूप में हुई।
विज्ञापन


बोलेरो की तलाशी में दो बैट्री, एक अदद यूपीएस, एक सीपीयू, एक मॉनिटर, एक इंवर्टर, एक माउस, एक कीबोर्ड और दो सीसीटीवी कैमरा बरामद हुआ। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वे लोग जनपद व सीमावर्ती जनपदों के विभिन्न स्थानों से मौका देखकर दुकानों व अन्य जगहों से चोरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सही ग्राहक मिलने पर सामान को बेचकर मिली हुई कीमत को आपस में बांट लेते हैं। उसी से अपने परिवारों का भरण पोषण करते हैं। आरोपियों ने बताया कि वे लोग 20 जनवरी की रात धनघटा क्षेत्र के मनकूपुर स्थित पंचायत भवन में चोरी किए थे। बरामद सामान वहीं से चुराए थे।

चोरी के सामान को बेचने के लिए अंबेडकरनगर ले जा रहे थे और पकड़ लिए गए। पकड़े गए चोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सोमवार को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed