{"_id":"67718aed2ec0971bd0069085","slug":"police-are-giving-assurance-of-action-family-members-are-adamant-on-the-decision-of-self-immolation-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-126275-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पुलिस दे रही कार्रवाई का भरोसा आत्मदाह के निर्णय पर अड़े परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पुलिस दे रही कार्रवाई का भरोसा आत्मदाह के निर्णय पर अड़े परिजन
Sun, 29 Dec 2024 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 29 Dec 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
आत्मदाह के सूचना पर पीड़ित के घर पहुंचे को मेंहदावल सीओ पीड़ित को समझाते हुए।
बेलहर। सूर्यकांत मिश्र हत्याकांड मामले का खुलासा न होने से आहत पिता चतुर्भुज मिश्र ने एसपी को पत्र देकर 30 दिसंबर को आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी। जिसके बाद रविवार को सीओ, एसओ मेंहदावल, बेलहर परिजनों को समझाने बुझाने में जुटे हैं लेकिन परिजन चेतावनी पर अड़े हुए हैं।
पांच दिन पूर्व एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में चतुर्भुज मिश्र ने लिखा था कि तीन दिसंबर की दोपहर से सूर्यकांत गायब था। चार दिसंबर को गांव के सीवान में गेंहू के खेत में उसका शव मिला था। तहरीर पर पुुलिस नेे सात लोगों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। लेकिन अभी तक एक भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस की ओर से मामले में लीपापोती की जा रही है। इससे नाराज चतुर्भुज मिश्र ने 30 दिसंबर को पूरे परिवार के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी।
मामले में रविवार को सीओ केशवनाथ, एसओ मेंहदावल आरके सिंह, बेलहर एसओ बेलहर नंदू गौतम रविवार को बरगदवा खुर्द में पीड़ित के घर पहुंच गए और परिजनों आत्मदाह न करने के लिए मनाने लगे। उन्होंने विसरा रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों पर कार्रवाई करने की बात कही। वहीं परिजन अपनी जिद पर अड़े हुए हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी सोमवार को पीड़ित के घर पर पहुंचेंगे। इस दौरान विश्व महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद शंकर पाठक, पंडित दिवाकर मिश्रा, रमन पांडेय, अनूप मिश्रा, धीरज मिश्रा, राहुल मिश्रा, सौरभ मिश्रा, शुभम मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।क