फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   police and medical ofiicer inspection in medical store

दवा की दुकानों पर मारा छापा

Sat, 14 Dec 2019 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
police and medical ofiicer inspection in medical store
दवा की दुकानों पर मारा छापा
विज्ञापन

- शटर गिराकर गायब हो गए कई दुकानदार
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। बेलहर थाना क्षेत्र में शनिवार को बिना लाइसेंस के चल रही दवा की दुकानों पर पुलिस की मौजूदगी में सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार चौधारी ने जांच की। क्षेत्र के गैर लाइसेंसी दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार शटर गिराकर भाग खड़े हुए।

क्षेत्र के बेलवा सेंगर, कैथवलिया, भगौसा आदि जगहों पर सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार चौधरी ने पुलिस फोर्स के साथ दवा के दुकानों की जांच की। जैसे ही इस बात की खबर गैर लाइसेंसी दुकानदारों को मिली अपना शटर बंद कर मौके से गायब हो गए। सीएचसी प्रभारी ने कहा कि शासन के निर्देशों के अनुपालन में जांच का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कई दुकानों की साफ सफाई और दवाओं के रख रखाव की भी जांच की। साथ ही दवा दुकानदारों को निर्देश दिया कि जो भी कमियां है, उन्हें तत्काल दूर कराएं, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सांथा चौकी प्रभारी आनंद सिंह, बीपीएम आनंद कुमार मौर्य, रामभुआल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed