फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   police add murder arcticle in case

15 घंटे दरवाजे पर पड़ा रहा शव, हत्या की धारा बढ़ी तब हुआ अंतिम संस्कार

Tue, 06 Oct 2020 09:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
police add murder arcticle in case
मेंहदावल थाना क्षेत्र के भडारे गांव में सुरक्षा में लगे रहे पुलिसकर्मी। - फोटो : KHALILABAD
15 घंटे दरवाजे पर पड़ा रहा शव, हत्या की धारा बढ़ी तब हुआ अंतिम संस्कार
विज्ञापन

- गैर इरादतन हत्या की जगह हत्या की धारा बढ़ाने की मांग पर अड़े थे ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूरो
मेंहदावल। क्षेत्र के भडारे गांव में पेड़ की डाली काटने को लेकर हुई मारपीट में एक युवक की सोमवार को मौत हो गई थी। रात दस बजे पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिजन और ग्रामीण गैर इरादतन हत्या में दर्ज मुकदमे को हत्या में बदलने की मांग शुरू कर दिए। करीब 15 घंटे तक शव दरवाजे पर पड़ा रहा। मंगलवार की शाम तीन बजे पुलिस ने हत्या की धारा बढ़ा दी। तब जाकर लोग अंतिम संस्कार किए। गांव में तीन थानों की पुलिस पहुंची हुई थी।

क्षेत्र के भडारे में सोमवार को पेड की डाली काटने को लेकर हुए विवाद में 27 वर्षीय मोहन मौर्या की हत्या हो गई थी। पुलिस ने मृतक के बडे़ भाई रामसजन की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। देर रात पोस्टमार्टम के बाद शव भडारे गांव पहुंचा तो परिजनों समेत गांव में कोहराम मच गया। परिजन व ग्रामीण प्रशासन के विरुद्ध आक्रोश जताते हुए गैर इरादतन हत्या की धारा की जगह हत्या में तरमीम करने की मांग करने लगे। धारा बदलने पर ही शव का अंतिम संस्कार करने की मांग पर अड़ गए। जबकि रात में ही प्रशासन अंतिम संस्कार कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। मंगलवार सुबह से ही गांव में मेंहदावल, बखिरा और धर्मसिंहवा थाने की पुलिस पहुंच गई। सीओ ने काफी प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण मांग पर अड़े रहे। शाम को प्रशासन बैकफुट पर आ गया और गैर इरादतन हत्या की जगह हत्या की धारा बढ़ाई, तब जाकर लोग शव का अंतिम संस्कार किए। एसओ अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक के बडे़ भाई की तहरीर के अनुसार ही विधि सम्मत धारा में अभियोग पंजीकृत किया गया था। परिजनों व ग्रामीणों की मांग पर गैर इरादतन हत्या की जगह हत्या की धारा बढ़ाई गई है। सुरक्षा के बीच शव का अंतिम संस्कार कराते हुए गांव मे शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed