फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Pockets getting loose after getting X-ray done outside the hospital

Sant Kabir Nagar News: अस्पताल से बाहर एक्सरे कराने पर हो रही जेब ढीली

Fri, 16 Dec 2022 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
Pockets getting loose after getting X-ray done outside the hospital
खलीलाबाद सीएचसी में एक सप्ताह से एक्स-रे मशीन खराब है।संवाद - फोटो : KHALILABAD
अस्पताल से बाहर एक्सरे कराने पर हो रही जेब ढीली
विज्ञापन

जिला अस्पताल में एक्सरे प्लेट खत्म तो सीएचसी खलीलाबाद में मशीन खराब
संतकबीरनगर। स्वास्थ्य विभाग मरीजों को बेहतर सुविधा देने का भले दावा कर रहा हो, पर जमीनी हकीकत इससे इतर है। जिला अस्पताल में एक्सरे प्लेट खत्म हो चुका है तो सीएचसी खलीलाबाद में मशीन खराब है। ऐसे में मरीजों को प्राइवेट पैथोलॉजी पर एक्सरे करानी पड़ रही है। इससे उन पर आर्थिक बोझ पड़ता है।
जिला अस्पताल के एक्सरे विभाग में चार दिनों से एक्सरे प्लेट खत्म है। एक्सरे का कार्य ठप पड़ा है। सिर्फ इमरजेंसी एक्सरे ही हो रहा है। एक्सरे कराने आए दीनबंधु का कहना है कि पैर में चोट लगी थी। डॉक्टर ने एक्सरे लिखा है। यहां पर आए तो पता चला प्लेट नहीं है।
विज्ञापन

विजय, कुसुम आदि का कहना है कि डॉक्टर ने उन्हें एक्सरे कराने को कहा है, पर अस्पताल में एक्सरे नहीं हो पा रहा है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन 150 से करीब मरीजों का एक्सरे होता है। सीएमएस डॉ. ओपी चतुर्वेदी ने बताया कि एक्सरे प्लेट खत्म हो गया है। डिमांड भेजी गई है। जल्द ही प्लेट आ जाएगी। हालांकि इमरजेंसी एक्सरे किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही हाल सीएचसी खलीलाबाद का है। यहां पांच दिनों से एक्सरे मशीन खराब है। एक्सरे कराने पहुंची विमला वती ने बताया कि हाथ में फैक्चर हो गया था। डॉक्टर ने एक्सरे लिखा है, पर बताया गया कि एक्सरे नहीं हो पाएगा। अस्पताल में प्रतिदिन 50 के करीब मरीज एक्सरे के लिए आते हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरएस यादव ने बताया कि एक्सरे मशीन के कुछ पार्ट खराब हो गए हैं। टेक्नीशियन को बुलाया गया है,। दो दिन में मशीन को सही करा दिया जाएगा।

...
प्राइवेट में डिजिटल एक्सरे की फीस 600 रुपये
मरीजों का आरोप है कि सरकारी अस्पताल में एक्सरे न होने पर प्राइवेट पैथोलॉजी मनमाना कीमत वसूल करते हैं। साधारण मशीन से एक्सरे कराने पर 300 से 500 रुपये लगते हैं। डिजिटल एक्सरे के लिए 600 रुपये लिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed