फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Play ground marked without road in Badhyamafi village, villagers objected

Sant Kabir Nagar News: बढ़यामाफी गांव में बिना रास्ते के खेल मैदान चिन्हित, गांव वालों ने आपत्ति जताई

Fri, 14 Jun 2024 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 14 Jun 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Play ground marked without road in Badhyamafi village, villagers objected
सेमरियावां। ब्लाॅक के ग्राम पंचायत बढ़यामाफी में बिना रास्ते के चिन्हित खेल मैदान की भूमि पर गांववालों ने आपत्ति जताई है। गांव वालों का आरोप है कि चिन्हित खेल मैदान की भूमि तक जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है। चिन्हित भूमि पर खेल मैदान बनाकर जिम्मेदार सरकारी धन के दुरुपयोग करने पर तुले हैं। गांव वालों ने बीडीओ, एसडीएम, सीडीओ से शिकायत दर्ज कर जांच की मांग की है।
विज्ञापन


गांव के मोहम्मद फहीम, मारूफ अहमद, जुबैर अहमद, मंसूर अहमद, अकबर अली, मोहम्मद अमीन आदि ने बताया कि सरकारी कागजात में कृषि योग्य बंजर भूमि दर्ज है। इसी के बगल में मंसूर पुत्र अमीन का मकान है जो दिव्यांग हैं तथा लोहिया आवास के लाभार्थी हैं। बंजर भूमि के तीनों दिशाओं में काश्तकारी का नंबर है तथा मंसूर अहमद के मकान के उत्तर तरफ बंजर भूमि को खेल मैदान के लिए चिन्हित किया गया है। जबकि बंजर भूमि पर आने-जाने का कोई रास्ता नहीं है। जमीन के चारों तरफ आबादी है तथा स्थानीय लोगों ने मकान बनाने के लिए नींव एवं पिलर डाले हुए हैं। ऐसे में यहां से खेल मैदान को हटाते हुए अन्य सरकारी भूमि पर निर्मित किया जाना चाहिए ताकि वहां पहुंचने के लिए उचित रास्ता हो। आईजीआरएस पर दर्ज शिकायत के जवाब में हलका लेखपाल और कानूनगो द्वारा जांच के दौरान भी अपनी आख्या में रास्ता न होने की बात कही है। भूमि का आकार त्रिभुजाकार है तथा सरकारी अभिलेखों में रास्ता नहीं है।
विज्ञापन






मामला संज्ञान में आया है। खेल के मैदान के लिए चिन्हित जमीन उपयुक्त है। खेल मैदान में जाने के विशेष रास्ते का होना जरूरी नहीं है तथा मेड़ से भी खेल मैदान में आ जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरेश कुमार मौर्य, बीडीओ सेमरियावां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed