फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Platform railing pipe missing...danger of falling into water

Sant Kabir Nagar News: चबूतरे की रेलिंग का पाइप गायब...पानी में गिरने का खतरा

Fri, 24 Jan 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 24 Jan 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Platform railing pipe missing...danger of falling into water
ब​खिरा झील में प्रर्यटको के लीए बना जेट्टी
बखिरा। बखिरा झील की सुंदरता को नजदीक से देखने के लिए झील के किनारे बने चबूतरा (जेट्टी) का निर्माण दो दशक पूर्व हुआ था। सुरक्षा के लिए जेट्टी के चारों ओर लोहे की पाइप की रेलिंग लगी थी, जो इन दिनों गायब है।
विज्ञापन

इससे जेट्टी पर जाने वाले बच्चों व पर्यटकों के पानी में गिरने का अंदेशा बना रहता है। लोगों ने पाइप को लगवाने की मांग की है। जेट्टी पर खड़े होकर पर्यटक और स्थानीय लोग झील को देखते हैं। इससे झील की सुंदरता और प्रवासी पक्षियों को काफी नजदीक से देख पाते हैं।
विज्ञापन

निर्माण के समय ही इसके चारों ओर सुरक्षा की दृष्टिकोण से लोहे के पाइप लगाए गए थे, मौजूदा समय में वह गायब हो गए हैं। वहीं जेट्टी तक जाने के लिए सड़क भी पक्की नहीं है। सीढ़ी के निकट हमेशा दलदल रहता है, इससे लोगों के फिसलने का भय हमेशा बना रहता है। रामनिधि तिवारी, राजेश गोविल, दयाशंकर गुप्त, विनोद कुमार ने कहा कि हालांकि अक्सर स्कूली बच्चे यहां पर टहलने घूमने के लिए आते हैं, लेकिन रेलिंग की पाइप नहीं होने से खतरा बना रहता है। लोगों की शिकायत है कि कई वर्षों से रेलिंग टूटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्सर डीएम, सीडीओ व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों व नेताओं का आना-लगा रहता है। विकास के तमाम दावे भले ही किए जा रहे हैं, लेकिन गायब रेलिंग को लगवाने की पहल किसी भी जिम्मेदार ने नहीं की।
इस संबंध में क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रीति पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जल्द ही रेलिंग को दुरुस्त कराया जाएगा।ि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed