फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Plantation is necessary for safe life: Divisional Commissioner

सुरक्षित जीवन के लिए पौधरोपण जरूरी : मंडलायुक्त

Thu, 10 Jul 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 10 Jul 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Plantation is necessary for safe life: Divisional Commissioner
कुआनो नदी के समीप अम्मादेई गांव में पौधरोपण करते हुए मंडलायुक्त
संतकबीरनगर। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बुधवार को विभिन्न क्षेत्रों में वृद पाैधरोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान मंडलायुक्त अखिलेश प्रताप सिंह ने जहां बड़गो पट्टी समोगर में पौधरोपण किया, वहीं जनप्रतिनिधियों ने भी जगह-जगह पाैधरोपण कर पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया। धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार हैंसर विकासखंड के बड़गों पट्टी समोगर में बुधवार को मंडलायुक्त अखिलेश प्रताप सिंह पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि मनुष्य के जीवन में पौधों का अहम योगदान है। पौधों द्वारा हमें जीवन दायिनी गैस ऑक्सीजन प्राप्त होती है। एसडीएम धनघटा सुनील कुमार, बीडीओ हैंसर रामप्रताप पांडेय, प्रधान संजू देवी, बिट्टू राय, अशोक राय, बबलू निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नाथनगर ब्लाॅक के ग्राम पंचायत ओनविलाई उर्फ ओनिया में विधायक गणेश चंद चौहान ने पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। नाथनगर ब्लाॅक परिसर में ब्लाॅक प्रमुख रामवृक्ष यादव ने पौधरोपण कर पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया। मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार को ग्राम पंचायत कौवाठोर में विधायक अनिल त्रिपाठी ने पौधरोपण किया। मगहर नगरपंचायत परिसर में चेयरमैन अनवरी बेगम ने पौधरोपण किया। पौली के ग्राम पंचायत लौकिहा के अमृत सरोवर पर प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष राममिलन यादव और ब्लाॅक मुख्यालय पर खंड विकास अधिकारी आनंद कुमार गुप्त ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन

खलीलाबाद क्षेत्र के धरैची में स्वास्थ्य कर्मियों ने पौधरोपण कर पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया। हीरालाल रामनिवास स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण प्राचार्य प्रो. ब्रजेश त्रिपाठी के नेतृत्व में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed