फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   plant

घर के सामने लगाएं पौधे, नगर पालिका करेगी सम्मान

Fri, 05 Jul 2019 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
plant
घर के सामने लगाएं पौधे, नगर पालिका करेगी सम्मान
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से आयोजित कार्यशाला में पॉलिथीन का प्रयोग न करने का भी संकल्प लिया गया
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। संतकबीरनगर। पॉलिथीन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने को लेकर शुक्त्रस्वार को शहर के एक मैरेज हाल में नगर पालिका की तरफ से कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के व्यापारी और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। सभी ने एक सुर में पॉलिथीन का प्रयोग न करने की संकल्प लिया।
डीएम रवीश गुप्त ने कहा कि पॉलिथीन के प्रयोग से जल संसाधन में काफी कमी आ रही है और जल स्तर काफी नीचे जा रहा है। पशुओं को भी नुकसान हो रहा है। इसके लिए सभी व्यापारी पॉलिथीन का प्रयोग पूरी तरह से बहिष्कार कर प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने शहर के लोगों से पॉलिथीन के प्रयोग को पूरी तरह से वर्जित करने की अपील की।
विज्ञापन

नगर पालिका के चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा ने कहा कि पॉलिथीन के प्रयोग के लिए पूरे शहर में अभियान चलाया जा रहा है और लोगों से पॉलिथीन का प्रयोग न करने की अपील की जा रही है। नगर के लोग अपने घरों के सामने पौधे लगाएं। पालिका की ओर से पौधे व ट्री गार्ड दिए जाएंगे। पौधे की देखभाल करें और पौधा बड़ा होने पर पालिका ऐसे लोगों को सम्मानित करेगी। शहर के लोग कूड़ा कचरा नालियों में न डालें, बल्कि कूड़ेदान याकूड़ा वाहन आने पर उसमें डालें। इधर उधर कूड़ा न फेंके। इससे बीमारियां फैलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ बीना सिंह ने कहा कि पॉलिथीन के खिलाफ पूरे शहर में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। लोगों के ऊपर जुर्माना भी लगाया जा रहा है।ताकि पूरा शहर पॉलिथीन मुक्त हो सके। इस दौरान व्यापारियों ने डीएम से अपनी समस्याओं को भी रखा। डीएम ने उनके निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान अमित जैन, श्रवण अग्रहरि, डॉ केसी पांडेय, विनीत चड्ढा, सुरेश कुमार, गुड्डू, पीयूष सिंह, असलम, रूद्रनाथ मिश्र, सुनील प्रजापति, अवधेश चौरसिया, रविंद्र यादव, अश्वनी चौरसिया, रूपेश वर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed