फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Pitch road will be built till villages with population of 250

Sant Kabir Nagar News: ढाई सौ की आबादी वाले गांवों तक बनेगी पिच सड़क

Sun, 22 Sep 2024 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 22 Sep 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Pitch road will be built till villages with population of 250
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सेमरियावां क्षेत्र के बीडीओ और एडीओ पंचायत से शासन ने मांगी गांवों की सूची, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत होगा निर्माण

सेमरियावां। जिले के ऐसे गांव जिनकी आबादी ढाई सौ से अधिक है, उन गांवों को पिच रोड से जोड़े जाने की तैयारी चल रही है। शासन ने ऐसे गांवों की सूची मांगी है। सेमरियावां क्षेत्र में भी एक ऐसा पत्र डीपीआरओ के माध्यम से बीडीओ और एडीओ पंचायत को मिला है। ब्लाॅक में ऐसे गांवों की खोज शुरू कर दी गई है।

शासन के फैसले के मुताबिक ऐसे राजस्व गांव, मजरा, पुरवा जिनकी आबादी 250 से अधिक है, ऐसे गांवों में कच्ची और कीचड़युक्त सड़कों की जगह प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पक्की सड़क से जोड़ा जाएगा। इससे बड़ी संख्या में लोगों को आने-जाने की राह आसान हो जाएगी। शासन के निर्देश पर जिले और ब्लाॅक स्तर पर कार्रवाई तेज कर दी गई है। जल्द ही ऐसे गांव का चयन करके उन्हें सूचीबद्ध कर दिए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन

डीएम व सीडीओ के निर्देश पर जिले में ढाई सौ से अधिक आबादी वाले गांव की तलाश तेज कर दी गई है। सीडीओ ने डीपीआरओ को निर्देशित किया है कि जल्द से जल्द ढाई सौ और उससे अधिक की जनसंख्या वाले गांव और बसावटों की जानकारी से अवगत कराएं। इस पर डीपीआरओ ने सभी खंड विकास अधिकारियों को पत्र जारी करके जल्द से जल्द ऐसी ग्राम पंचायतों और मजरों की सूची मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेमरियावां ब्लाॅक में 113 ग्राम पंचायत और 190 राजस्व गांव मौजूद हैं। वहीं पत्र मिलने के बाद एडीओ पंचायत सेमरियावां ने सभी ग्राम पंचायत सचिवों व पंचायत सहायकों से ऐसे गांवों की तलाश शुरू करा दी है।



ब्लाॅक में ढाई सौ से अधिक जनसंख्या वाले बसावटों को चिह्नित करने की जिम्मेदारी मिली है। ऐसे मजरों और राजस्व गांवों को चिह्नित करने का काम शुरू करा दिया गया है। जल्द ही सूची डीपीआरओ को सौंप दी जाएगी।

- दीप श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत, सेमरियावां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed