{"_id":"6a4561c4b6841d1e440cffe5","slug":"pita-to-mother-and-sister-including-youth-in-ranjish-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-153120-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: रंजिश में युवक समेत मां और बहन को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: रंजिश में युवक समेत मां और बहन को पीटा
Thu, 02 Jul 2026 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 02 Jul 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के पखुआपार गांव में रंजिश में मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि आधा दर्जन लोगों ने एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जान बचाकर घर पहुंचे युवक का पीछा करते हुए आरोपियों ने घर में घुसकर फिर मारपीट की। बीच-बचाव में आईं युवक की मां और बहन को भी मारा पीटा। घटना में मां का सिर फट गया और हाथ में गंभीर चोट आई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
पखुआपार गांव निवासी सूर्य प्रकाश के अनुसार सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे वह गांव के बगीचे में टहल रहे थे। इसी दौरान गांव के हरिशंकर विश्वकर्मा, उनकी पत्नी विंदवासिनी तथा कुशल, आदित्य और सिद्धार्थ ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। कोतवाल जय प्रकाश दूबे का कहना है कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच व आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।