फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   pikup driver

Sant Kabir Nagar News: वाहन ने पिकअप चालक को कुचला, मौत

Mon, 27 Nov 2023 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 27 Nov 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
pikup driver
नेशनल हाईवे स्थित समरधीर बाबा चौराहे की घटना, बस्ती जनपद के भकरहीं थाना दुबौलिया का रहने वाला था चालक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र की मगहर चौकी के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग के समरधीर बाबा चौराहे के निकट शनिवार की देर रात अज्ञात वाहन ने पिकअप चालक को कुचल दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
शनिवार की देर रात करीब 12 बजे बस्ती से गोरखपुर की तरफ एक पिकअप चालक राम भरोसे पुत्र अशर्फी लाल (32) निवासी भकरहीं, थाना दुबौलिया, बस्ती राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित समराधीर बाबा तिराहे के निकट गाड़ी रोक कर कुछ समान लेने सड़क के उस पार गया था। उसके बाद सामान लेकर वापस अपने वाहन के पास लौट रहा था। अभी वह सड़क पार ही कर रहा था कि तभी तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई। चालक के पास मिले कागजात से उसकी पहचान हुई। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मगहर चौकी इंचार्ज उदय शंकर द्विवेदी ने बताया कि समधीर चौराहे के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक चालक की मौत हुई है। परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed