फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Physics students are losing sleep due to stress and anxiety

Sant Kabir Nagar News: छात्रों को तनाव भौतिकी विज्ञान, चिंता से उड़ रही नींद

Tue, 14 Jan 2025 11:07 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Physics students are losing sleep due to stress and anxiety
संतकबीरनगर। बोर्ड परीक्षा की तिथि नजदीक आ रही है। 22 से यूपी और 15 फरवरी से सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं का आगाज होगा। परीक्षा का समय नजदीक आने के साथ ही अच्छे अंक प्राप्त करने की छात्रों की चिंता का तनाव में बदलने का खतरा बढ़ता जा रहा है। विशेषज्ञ छात्रों को तनाव से दूर रहने की सलाह दे रहे हैं। भौतिकी विज्ञान विषय के छात्रों को परेशानी से बचने के उपाय और परीक्षा की तैयारी को लेकर विशेषज्ञों की राय गौरतलब है।
विज्ञापन


एचआर इंटर कॉलेज के भौतिकी विज्ञान के प्रवक्ता अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि इस समय सबसे अधिक मामले छात्रों के मानसिक तनाव और मोबाइल के अधिक इस्तेमाल को लेकर आ रहे है। जिसका समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं के दौरान घर को वॉर रूम में न बदलें। घर का माहौल शांत रखें। बच्चों पर अतिरिक्त दबाव न बनाएं। कुछ टिप्स का अगर पालन किया जाए तो तैयारी बेहतर तरीके से की जा सकती है।
विज्ञापन


--------------------

परीक्षा से पहले क्या करें...

- सिलेबस को समझें, यूपी बोर्ड के भौतिकी विषय के पाठ्यक्रम सूची का अध्ययन करें और उसके अनुसार तैयारी करें।



- टाइम-टेबल बनाएं, दिनचर्या में कठिन और सरल प्रश्नों का सामंजस्य बनाए रखकर अध्ययन करें।



- पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र हल करें, पिछले पांच साल के सभी सेट के प्रश्न पत्रों को हल करें। इससे प्रश्नों के पैटर्न को समझने में मदद मिलेगी।



- रिवीजन पर ध्यान दें, हर दिन कुछ समय पुराने पढ़े हुए अध्यायों की दोहराएं।



- महत्वपूर्ण सूत्र और परिभाषाएं याद करें, सभी फॉर्मूलों और परिभाषाओं का एक चार्ट बनाएं और नियमित रूप से पढ़ें।



- न्यूमेरिकल पर फोकस करें, न्यूमेरिकल समस्याओं को हल करने का अभ्यास करें, क्योंकि ये परीक्षा में अधिक अंक दिला सकते हैं।



- आत्म-अवलोकन करें, अपनी कमजोरियों को पहचानें और उन पर काम करें।



-------------------



परीक्षा दौरान क्या न करें...



-रट्टा न लगाएं, समझ के बिना याद करने की कोशिश न करें। हर विषय को गहराई से समझें।



- पैनिक न करें, परीक्षा के करीब आने पर चिंता न करें। संयम बनाए रखें।



- गैर-जरूरी चीजों में समय न गंवाएं, सोशल मीडिया और अन्य ध्यान भटकाने वाली गतिविधियों से बचें।



- एक ही विषय पर अधिक समय न लगाएं, सभी विषयों को समान रूप से समय दें।



- छात्र-छात्राएं ध्यान दें मार्केट में उपलब्ध सॉल्व पेपर या कोश्चन बैंक पर आंख बंद करके विश्वास न करें क्योंकि सभी कोश्चन बैंक में बहुत अधिक गलतियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed