फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Petrol will not be available without helmet, DM gave instructions

Sant Kabir Nagar News: बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, डीएम ने दिए निर्देश

Fri, 17 Jan 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 17 Jan 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Petrol will not be available without helmet, DM gave instructions
- 26 जनवरी से पूरी तरह लागू हो जाएगा नियम
विज्ञापन

संतकबीरनगर। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने ‘नो हेलमेट, नो फ्यूल’ की नीति लागू कर दी है। इसके तहत 26 जनवरी से बिना हेलमेट के चलने वाले लोगों को पेट्रोल नहीं मिलेगा। इसके लिए पेट्रोल पंप संचालकों एवं स्वामियों को व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
डीएम ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु एवं घायलों की संख्या में वृद्धि को लेकर सरकार ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सड़क दुर्घटनाओं में 50 प्रतिशत की कमी लाने का जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है, उसे प्राप्त करने के लिए नवाचार और व्यवहार परिवर्तन उपायों को अपनाना अनिवार्य है। इस दिशा में शहरी क्षेत्रों में ‘नो हेलमेट, नो फ्यूल’ की नीति एक निर्णायक कदम हो सकता है।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने पेट्रोल पंप संचालकों एवं स्वामियों को निर्देशित किया सात दिन में अपने प्रांगण में इस आशय के बड़े-बड़े होर्डिंग लगाएं। 26 जनवरी से किसी भी ऐसे दो पहिया वाहन चालक को पेट्रोल का विक्रय नहीं किया जाएगा, जिसके चालक तथा सहयात्री ने हेलमेट नहीं पहना हो। सभी पेट्रोल पंप संचालक एवं स्वामी यह भी सुनिश्चित कर लें कि उनके प्रतिष्ठान में सीसीटीवी कैमरा सक्रिय रहे, ताकि किसी भी विवाद की स्थिति में सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन कर आवश्यक निर्णय लिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed